BreakingDHANBADJharkhand

पेड़ से लटका मिला युवक का शव, मामले की जांच में जुटी पुलिस

Share
Share
Khabar365news

बरवाअड्डा थाना क्षेत्र में गुरुवार को पेड़ से झूलते युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। घटना जयनगर टोला का बताया जा रहा है जहां 35 वर्षीय युवक का शव मिला है। मृतक की पहचान सुखलाल हेंब्रम के रूप में हुई है जो बसहा-टुंडी निवासी है। मिली जानकारी के अनुसार युवक चार दिन पूर्व अपने घर से धनबाद के लिए निकला था। लेकिन जब गांव की कुछ महिलायें सुबह टहलने के लिए निकली उसी दौरान उन्हें गमछे से लटक युवक का शव दिखा।

जिसके बाद सभी गांव वालों को सुचना दी गई। वहीं बरवाअड्डा पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। घटना की सुचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर SNMMCH पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटनास्थल से कपड़े में बाइक की चाबी मिली है वहीं युवक के कुछ कपडे खेत की आड़ी में पड़े मिले हैं।

ग्रामीणों ने बताया घटनास्थल से पुलिस पानी की बोतल और चखना मिला है। युवक के पास बाइक की चाबी होने के बावजूद घटनास्थल पर बाइक नहीं होना संदेह खड़ा करता है। वहीं पुलिस ने कहा है कि प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का लग रहा है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

रजरप्पा मंदिर विकास पर HC सख्त,

Khabar365newsरामगढ़। रजरप्पा स्थित मां छिन्नमस्तिका मंदिर के विकास और बुनियादी सुविधाओं से...

ActiveJharkhandRamgahRamgarh

किला मंदिर की सीढ़ियों से मुख्य सड़क तक बिछा फेवर ब्लॉक, बढ़ी सुंदरता और श्रद्धालुओं की सुविधा

Khabar365newsशिवाजी रोड स्थित बांके बिहारी राधा रानी किला मंदिर की सीढ़ियों से...

ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

मां दुर्गा पूजा को लेकर केंद्रीय पूजा समिति का विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पीटीपीएस पतरातू पथ संख्या 9 स्थित...

ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पतरातु में रावण दहन को भव्य बनाने की तैयारी, प्रेस क्लब ने बनाई रणनीति

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु रामनवमी अखाड़ा कोतो में प्रेस क्लब...