BreakingDHANBADJharkhand

3 साल बाद हत्या मामले में कोर्ट ने सुनाया फैसला, सभी 4 आरोपी भाइयों को उम्रकैद

Share
Share
Khabar365news

धनबाद में आज से 3 साल पहले हुए एक हत्या मामले में कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। धनबाद के वासेपुर में चार भाइयों के द्वारा मिलकर दो लड़कों की गला रेतकर हत्या कर देने के बाद परिजनों को न्याय मिल गया है। कोर्ट ने वासेपुर की गनी कॉलोनी के करीमगंज में हुए दोहरे हत्याकांड में कल चारों भाइयों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। कोर्ट ने उम्रकैद के साथ चारों पर जुर्माना भी लगाया है।

जिला व सत्र न्यायाधीश दशम मनीष की बेंच के द्वारा इसकी सुनवाई की गई। आरोपी सद्दाम अंसारी उर्फ कासिम, गुलाम मुस्तफा अंसारी उर्फ मिस्टर, शकील अंसारी उर्फ बैरिस्टर और साकिब अंसारी उर्फ भोलू पर कोर्ट ने 20-20 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है। वहीं जुर्माना नहीं दिए जाने पर 1-1 साल की अतिरिक्त कारावस की सजा सुनाई है।

बता दें कि आज से 3 साल पहले 16 अक्तूबर 2022 की रात साहिल और सोहेल की इन चारों ने मिलकर गला रेतकर हत्या कर दी थी। जिसके बाद मृतक सोहेल के पिता अकबर की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराया गया था। जिसके बाद इस मामले में पुलिस के द्वारा 18 अक्तूबर 2022 को सद्दाम और उसके तीनों भाइयों को गिरफ्तार किया गया था। और अब इसका फैसला आया है। दोनों मृतक अपने रिश्तेदार आयशा खातून की पुत्री गुड़िया और जूली के घर रहते थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
ActiveJharkhandRamgahRamgarh

किला मंदिर की सीढ़ियों से मुख्य सड़क तक बिछा फेवर ब्लॉक, बढ़ी सुंदरता और श्रद्धालुओं की सुविधा

Khabar365newsशिवाजी रोड स्थित बांके बिहारी राधा रानी किला मंदिर की सीढ़ियों से...

ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

मां दुर्गा पूजा को लेकर केंद्रीय पूजा समिति का विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पीटीपीएस पतरातू पथ संख्या 9 स्थित...

ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पतरातु में रावण दहन को भव्य बनाने की तैयारी, प्रेस क्लब ने बनाई रणनीति

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु रामनवमी अखाड़ा कोतो में प्रेस क्लब...

ActiveJamtadaJharkhand

जामताड़ा में 14 वर्षीय इकराम अंसारी लापता, पुलिस ने लोगों से मांगी मदद

Khabar365newsइस बच्चे का नाम इकराम अंसारी उम्र 14 वर्ष पिता उनमत अली...