JharkhandPolticalRanchi

झामुमो ने स्व० निर्मल महतो को किया नमन

Share
Share
Khabar365news

रांची | स्व० निर्मल महतो जी के शहादत दिवस के अवसर पर रांची के जेल मोड़ स्थित उनके आदमकद प्रतिमा पर झामुमो रांची जिला समिति द्वारा माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया और नमन किया गया

इस अवसर पर मुख्य रूप से पार्टी के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता श्री विनोद कुमार पांडेय जी, केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता श्री सुप्रियो भट्टाचार्य जी एवं सिल्ली विधायक श्री अमित महतो उपस्थित हुए। और स्व निर्मल महतो जी के आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया।
मौके पर पार्टी के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता श्री विनोद कुमार पांडेय जी ने कहा शहीद निर्मल महतो जी ने झारखंड अलग राज्य के संघर्ष को जो धर दी थी, वह मुकाम तक पहुंच चुका है दिशाेम गुरु शिबू सोरेन जी के नेतृत्व में। उनके शहादत दिवस के अवसर पर हम लोग हर साल यहां पर उपस्थित होते हैं। उनको नमन करते हैं, उनके संघर्षों को याद करते हैं। उनके संघर्षों को अपने दिल दिमाग में रखकर उनके बताए हुए संघर्ष के मार्ग पर चलने का प्रयास करते हैं। झारखंड मुक्ति मोर्चा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है इस राज्य में जो पूरे साल झारखंड अलग राज्य के योद्धाओं को उनके शहादत दिवस पर उनको नमन करने का काम करती है। चाहे वह निर्मल महतो जी हो, विनोद बिहारी महतो जी हो और ऐसे जितने योद्धा हैं सबको झारखंड मुक्ति मोर्चा याद करती है नमन करती है। उनके सपनों के अनुरूप झारखंड अलग राज्य में आज हम हैं हमें गर्व भी होता है और हम उनके संघर्षों को याद करते हैं नमन करते हैं।


इस अवसर पर पार्टी के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता श्री सुप्रियो भट्टाचार्य जी ने कहा आज एक विरल संयोग है की राज्य के संघर्ष के लिए एक जोड़ी अटूट बंधन का काम किया था चाहे वह कोयलालंचल से संथाल परगना तक और बिहार के कुछ हिस्से पूर्णिया से लेकर बांका और कोल्हान से लेकर उड़ीसा और बंगाल तक यह दो जोड़ी थे गुरु जी और निर्मल दा। आज यह संयोग है कि जब हम गुरु जी के शोककाल मे हैं, तो हम निर्मल दा के शहादत को भी नमन कर रहे हैं। यह दो ऐसे योद्धा हुए जिन्होंने विनोद बाबू के जो दिखाएं मार्ग पहले पढ़ो और लड़ो उस पर जोर गुरु जी का भी रहा निर्मल दा का भी रहा। और जो महाजनी शोषण था चाहे वह कोल्हान में हो या संथाल में हो और एक तरफ सूदखोरी था, खासकर इंडस्ट्रियल इलाके टाटा में और इन सब के खिलाफ जो इन लोगों का संघर्ष रहा वह अमिट रहा। यह संघर्ष रुक नहीं यह अब हमारे जिम्मेवारी में है कि और सच्ची श्रद्धांजलि होगी कि उन लोगों के दिखाएं मार्ग पर हम आगे बढ़े।

इस अवसर पर झामुमो रांची जिला संयोजक प्रमुख मुस्ताक आलम जी ने भी स्व निर्मल महतो जी को नमन करते हुए उनके शहादत दिवस पर उनके संघर्षों को याद किया और उनके संघर्ष को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
झामुमो रांची जिला संयोजक प्रमुख मुस्ताक आलम जी के अध्यक्षता मे हुए इस कार्यक्रम मे मुख्य रूप से केंद्रीय सदस्य सह जिला संयोजक मंडली सदस्य अश्विनी शर्मा, केंद्रीय सदस्य सह जिला संयोजक मंडली सदस्य पवन जेडीया, जिला संयोजक मंडली सदस्य डॉ हेमलाल मेहता, अंतू तिर्की, कलाम आजाद, आदिल इमाम, महावीर विश्वकर्मा, डॉ तालकेश्वर महतो, आफताब आलम, अफरोज अंसारी, डॉ बबलू राम, परवेज आलम गुड्डू, कयूम अहमद, विश्वजीत भट्टाचार्य, सज्जाद अंसारी, अंकिता वर्मा, मनीष राणा, गोपाल पांडेय, साहिल यादव, नौशाद आलम, उमेश यादव, अवधेश यादव, विजय रविदास, दिनेश तिग्गा, मनिंदर सिंह, मुन्ना दुबे, राकेश, गुलफ़्सा शामी, कुलदीपक कुमार, राजेंद्र महतो, बबलू एवं अन्य कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgah

स्कॉर्पियो की चपेट में आने से दो युवती घायल

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठकपतरातू । पतरातू थाना अंतर्गत तालाटांड़ पुल के...

BreakingCrimeJharkhandpatratupatratuRamgah

पतरातू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से AC चोरी करने वाला ‘बौना’ गिरफ्तार

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातु पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

बरहेट में एक रात में 10 मोबाइल चोरी, गांव में दहशत

Khabar365newsबरहेट थाना क्षेत्र में इन दिनों चोरी की घटनाएं थमने का नाम...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड में राज्यसभा सीटों पर मंथन तेज

Khabar365newsझारखंड में राज्यसभा की दो सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर...