Hazaribagh

गॉड ग्रेस पब्लिक स्कूल में 79वां स्वतंत्रता दिवस समारोह, बच्चों की देशभक्ति झलक से गूंजा प्रांगण

Share
Share
Khabar365news

हजारीबाग : आज हनीफ कॉलोनी, पगमिल स्थित गॉड ग्रेस पब्लिक स्कूल में 79वां स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़े ही हर्षोल्लास और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। सुबह विद्यालय परिसर तिरंगे की शोभा से महक उठा। विद्यालय के निदेशक श्री अमीर अल्ताफ ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम की शुरुआत की और उपस्थित शिक्षक-शिक्षिकाओं व छात्र-छात्राओं ने एक स्वर में राष्ट्रगान गाकर देश के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की।

कार्यक्रम का संचालन कक्षा X की छात्राओं अलीशा और अर्शी ने शानदार अंदाज में किया। इस अवसर पर नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों LKG और UKG ने रंगारंग नृत्य प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। वहीं कक्षा IV की फलक ने प्रभावशाली उर्दू भाषण, कक्षा VII की साइमा ने अंग्रेज़ी भाषण और कक्षा VIII की लका ने हिंदी में भाषण देकर स्वतंत्रता संग्राम और देशभक्ति की भावना को प्रज्वलित किया।

कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए कक्षा IX की छात्रा प्रियसी और उनकी टोली ने देशभक्ति नृत्य से उपस्थित दर्शकों को रोमांचित कर दिया। कक्षा VII की फिज़ा और इकरा तथा कक्षा VIII की ज़ीनत ने मधुर स्वर में देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर पूरे माहौल को देशप्रेम से सराबोर कर दिया।

विद्यालय के प्राचार्य रिजवानूल अंसारी ने छात्र-छात्राओं को स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान और उनकी शहादत से अवगत करवाया। उन्होंने बच्चों को जागरूक करते हुए कहा कि “देशभक्ति केवल भावनाओं तक सीमित न रह जाए, बल्कि अपने अधिकारों को जानना और कर्तव्यों का पालन करना ही सच्चा सम्मान है।”

वहीं विद्यालय निदेशक श्री अमीर अल्ताफ ने अपने संबोधन में कहा कि “धर्म, जाति और समुदाय से ऊपर उठकर सबसे पहले देश को महत्व देना चाहिए। हर नागरिक का पहला कर्तव्य राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखना है।”

इस अवसर पर विद्यालय परिवार के शिक्षक मुकर्रम, खालिद, मेहताब तथा शिक्षिकाएं शमा, पिंकी, तरन्नुम, नसरीन, अफ़्शी, फरहाना, शीनम, रफत, मुसर्रत, सबीना, बॉबी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  







Related Articles
ActiveHazaribaghJharkhand

स्थानीय युवाओं ने तैयार किया पारंपरिक भक्ति एल्बम, ‘छोटी-मोटी दुर्गा मैया’ जल्द होगा रिलीज

Khabar365newsबरकट्ठा: कृषि के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान रखने वाला बरकट्ठा प्रखंड...

BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

करमा पर्व के बाद तालाब में डूबे सत्येंद्र भुइयां,

Khabar365newsहजारीबाग। जिले के कटकमदाग थाना क्षेत्र के कूद-रेवाली गांव में करमा पर्व...

BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

म्यूटेशन में देरी पर भड़के जेपी पटेल, CO की कार्यशैली पर उठाए सवाल

Khabar365newsहजारीबाग। हजारीबाग में म्यूटेशन के मामलों में कथित देरी को लेकर कांग्रेस...