झारखंडब्रेकिंग

अर्का जैन यूनिवर्सिटी के IT कर्मचारी की सड़क हादसे के बाद इलाज के दौरान मौत

Share
Share
Khabar365news

अर्का जैन यूनिवर्सिटी के आईटी विभाग में कार्यरत एक कर्मचारी की बाइक कांड्रा थाना के पास अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिससे बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। घटना के बाद कांड्रा थाना की पुलिस ने घायल युवक को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी इलाज के क्रम में मौत हो गई। बता दें कि घटना सरायकेला-खरसावां जिले के कांड्रा थाना क्षेत्र स्थित कांड्रा-चौका मुख्य मार्ग पर घटी है। 

मृत युवक की पहचान सरायकेला जिले के नीमडीह के मुरुगडीह निवासी दिनेश कुमार महतो के रूप में हुई है। उसके पास से एक पहचान पत्र मिला है, जो अर्का जैन यूनिवर्सिटी का है। पहचान पत्र के अनुसार, युवक अर्का जैन यूनिवर्सिटी का कर्मचारी है, जिसकी पहचान पत्र संख्या 496 है। इधर, यूनिवर्सिटी के एक कर्मी ने बताया कि युवक आईटी विभाग में कार्यरत था।

दूसरी ओर प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो युवक अपनी बाइक संख्या JH05CH-8108 से चौका की ओर से आ रहा था और यूनिवर्सिटी जा रहा था। इसी दौरान पहले बाइक सवार युवक ने कांड्रा थाना के समीप सड़क पार कर रही एक महिला को हल्की टक्कर मारी। जिससे अनियंत्रित होकर युवक भी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके सिर से काफी खून बह गया है, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई थी। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी इलाज के क्रम में मौत हो गई। बता दें कि विगत माह भी अर्का जैन यूनिवर्सिटी के दो छात्र सड़क दुर्घटना का शिकार हुए थे, जिसमें एक छात्र की इलाज के दौरान मौत हो गई थी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

चक्रधरपुर नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने सीएम हेमन्त सोरेन से की शिष्टाचार मुलाकात

Khabar365newsचक्रधरपुर के नवनिर्वाचित नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने आज मुख्यमंत्री हेमन्त...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

तीन दिन काला बिल्ला लगाकर ड्यूटी करेंगे रांची पुलिसकर्मी

Khabar365newsझारखंड पुलिस और अधिवक्ताओं के बीच तनातनी बढ़ती नजर आ रही है।...

BiharBreakingबिहारब्रेकिंग

बगहा-पाटलिपुत्र इंटरसिटी एक्सप्रेस दुर्घटना होने से बाल-बाल बची

Khabar365newsबिहार स्थित बेतिया में बगहा-पाटलिपुत्र इंटरसिटी एक्सप्रेस के साथ कल एक बड़ा...