गिरिडीहझारखंडब्रेकिंग

गिरिडीह : जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में शहीद हुए CRPF जवान का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

Share
Share
Khabar365news

बिरनी प्रखंड के अति पिछड़े क्षेत्र, जो कभी उग्रवाद से पूर्णरूपेण प्रभावित था, ऐसे क्षेत्र से निकलकर सीआईएसएफ में सेवा दे रहे धर्मपुर निवासी संजय कुमार मुर्मू 14 अगस्त को जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में बादल फटने से आई त्रासदी में अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए शहीद हो गए।

ज्ञात हो कि शहीद सीआईएसएफ जवान संजय कुमार मुर्मू ओडिशा के पारादीप के यूनिट पीआरए में तैनात थे, जहां से उन्हें टेम्पररी ड्यूटी के तहत जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़, 535 कंपनी मचैली माता मंदिर, चिकोटी गांव में भेजा गया था। जवान की शहादत की आधिकारिक पुष्टि 16 अगस्त को की गई।

घटना के बाद जहां पूरे प्रखंड को अपने लाल की शहादत पर गर्व है, वहीं अल्पायु में अपनों से बिछुड़ने के कारण पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। ज्ञात हो कि संजय की दो वर्ष पूर्व शादी हुई थी। वह दो भाइयों में सबसे छोटे थे। संजय ने स्नातक की पढ़ाई के बाद सीआईएसएफ में नौकरी प्राप्त की थी। मृतक के बड़े भाई दिहाड़ी मजदूरी करते हैं और पिता खेती-बारी से परिवार चलाते हैं।

रविवार देर रात शहीद मुर्मू का शव उनके पैतृक गांव लाया गया। सोमवार को सीआईएसएफ के अधिकारी एवं जवानों की उपस्थिति में सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान सरिया-बगोदर एसडीपीओ धनंजय राम, बीडीओ फणीश्वर रजवार, ओपी प्रभारी अमन कुमार मौजूद रहे। गांव सहित पूरे प्रखंड के लोग गमगीन माहौल में शहीद जवान की अंतिम यात्रा में शामिल हुए। ग्रामीणों का कहना है कि धर्मपुर ने अपने वीर सपूत को खो दिया है, लेकिन उनकी शहादत आने वाली पीढ़ियों को देशसेवा की प्रेरणा देती रहेगी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  







Related Articles
BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

बर्थडे पार्टी में ले गई सहेली, फिर फ्लैट में छात्रा से हुआ रेप; रांची की घटना

Khabar365newsरांची के बरियातू थाना क्षेत्र के एक हॉस्टल में रहने वाली छात्रा...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड में बढ़ेगी भीषण गर्मी, 20 अप्रैल के बाद तापमान 40°C के पार; लू का खतरा

Khabar365newsझारखंड में अब भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है। 20 अप्रैल के...

BreakingJharkhandझारखंडपलामूब्रेकिंग

ममेरे भाई-बहन के प्रेम संबंध का दुखद अंत: हत्या के बाद युवक ने दी जान

Khabar365newsपलामू जिले में आपसी प्रेम संबंध में ममेरे भाई ने अपनी बहन...