Hazaribagh

BDO की तत्परता से टली बड़ी घटना, निष्पक्ष जांच का दिलाया भरोसा

Share
Share
Khabar365news

कटकमसांडी (हजारीबाग)। प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर कटकमसांडी प्रखंड मुख्यालय में मंगलवार को हुई अफरातफरी को प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) की सूझबूझ और तत्परता से शांत कर लिया गया। प्रखंड के लुपुंग पंचायत निवासी विकास कुमार मेहता ने योजना से नाम कटने को लेकर आत्मदाह का प्रयास किया, लेकिन प्रशासनिक अधिकारियों ने तुरंत हस्तक्षेप कर स्थिति को नियंत्रित किया।

BDO ने स्पष्ट कहा है कि पात्रों का हक कोई नहीं मार सकता वहीं BDO ने मौके पर मौजूद ग्रामीणों और विकास कुमार से बात करते हुए कहा कि सरकार की योजनाओं में सभी वास्तविक पात्रों को प्राथमिकता दी जाती है। यदि कहीं कोई तकनीकी या प्रक्रिया संबंधी त्रुटि हुई है, तो उसकी निष्पक्ष जांच कर सही लाभुकों को योजना से जोड़ा जाएगा। उन्होंने साफ कहा कि पक्षपात या मनमानी की गुंजाइश नहीं है।

BDO ने ग्रामीणों से शांति और संयम बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी भी समस्या का समाधान कानूनी और प्रशासनिक प्रक्रिया से ही संभव है, आत्मघाती कदम उठाना न तो समाधान है और न ही उचित तरीका।

BDO ने स्वयं मामले की जांच का जिम्मा लेते हुए एक सप्ताह के भीतर स्थिति स्पष्ट करने का भरोसा दिया। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अगर कहीं भी गड़बड़ी पाई गई तो दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

ग्रामीणों ने भी स्वीकार किया कि BDO की तत्परता और समझदारी से एक बड़ी अनहोनी टल गई। लोगों ने उम्मीद जताई कि प्रशासन निष्पक्ष जांच कर सही लाभुकों को न्याय दिलाएगा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
HazaribaghJharkhand

पार्टी के भीतरघातियो के कारण हारे तस्लीम,प्रदेश नेतृत्व से करेगे शिकायत-डा आरसी मेहता

Khabar365newsहजारीबाग। कांग्रेस समर्थित मेयर पद के प्रत्याशी तस्लीम अंसारी को मिली करारी...

BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

हजारीबाग नगर निगम चुनाव परिणाम में महिलाओं का रहा दबदबा

Khabar365newsहजारीबाग नगर निगम के कुल 36 वार्डों में से 17 वार्ड महिलाओं...

BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

हजारीबाग नगर निगम की करोड़ों की गाड़ियां कबाड़ में

Khabar365newsहजारीबाग से एक बड़ी लापरवाही की तस्वीर सामने आई है। जहां जनता...

BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

बुजुर्ग दंपती की निर्मम हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Khabar365newsहजारीबाग: जिले के बड़कागांव ब्लॉक के बाबू पारा गांव से एक चौंकाने...