BusinessJharkhandRanchi

राष्ट्रीय खेल दिवस पर डीएवी नन्दराज पब्लिक स्कूल, बरियातू में दो दिवसीय खेल महोत्सव का शुभारंभ

Share
Share
Khabar365news

रांची : राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर डीएवी नन्दराज पब्लिक स्कूल, बरियातू में दो दिवसीय इंटर स्कूल स्पोर्ट्स कार्निवल 2025 का शुभारंभ भव्य तरीके से किया गया। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित झारखंड सरकार की माननीय मंत्री डॉ. शिल्पी नेहा तिर्की,गेस्ट ऑफ ऑनर पासवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार दूबे के साथ प्रिंसिपल डीएवी नंदराज पब्लिक स्कूल बरियातू डॉ रवि प्रकाश तिवारी, शिक्षाविद एवं.आर.सैनी,एस.एल.गुप्ता जी,संजय जैन जी, अशोक भाटिया जी, राजेन्द्र आर्या जी, प्रिंसिपल डीएवी लालपुर, प्रिंसिपल डीएवी बुण्डू ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
मुख्य अतिथि शिल्पी नेहा तिर्की ने मेजर ध्यानचंद की चित्र पर माल्यार्पण कर झंडोत्तोलन किया एवं गुब्बारे उड़ाया।

अपने संबोधन में डॉ. शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा, “मैं यहां आकर स्पोर्ट्समैनशिप का आभास कर पा रही हूं। बच्चों की क्षमता लिमिटलेस है। टैलेंटेड बच्चे हैं जो अपने को एक्सपोज कर दिया है। गार्जियन भी बच्चों का मनोबल बढ़ा रहे हैं। समाज का संयुक्त प्रयास बहुत ही महत्वपूर्ण है।”मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि खेल केवल शारीरिक क्षमता को ही नहीं बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना को भी मजबूत करते हैं।राज्य सरकार बच्चों और युवाओं को खेलों में आगे बढ़ाने के लिए लगातार प्रयासरत है।

इस अवसर पर पासवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव आलोक कुमार दूबे ने कहा कि “पढ़ाई के साथ-साथ खेल का भी आज एक अपना महत्वपूर्ण स्थान बन गया है। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जीवन से हमें प्रेरणा लेने की जरूरत है। खेल का वही यह मैदान है जो हमें प्रतिस्पर्धा, एकाग्रता, विनम्रता और आपसी प्रेम सिखाता है।”
खेल महोत्सव की मेजबानी कर रहे डीएवी नंदराज पब्लिक स्कूल बरियातू के प्रिंसिपल डॉक्टर रवि प्रकाश तिवारी ने स्वागत भाषण कर सभी अतिथियों,अभिभावकों एवं विभिन्न डीएवी नंदराज के 600 की संख्या में भाग ले रहे बच्चों को शुभकामनाएं दी एवं खेल भावना को ध्यान में रखकर बेहतर प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं दी।
शिक्षाविद एल.आर.सैनी ने भी खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि राष्ट्रीय खेल दिवस हमें हॉकी जादूगर मेजर ध्यानचंद की याद दिलाता है।खेल समाज को जोड़ने और युवाओं को सकारात्मक दिशा देने का सबसे सशक्त माध्यम है।डीएवी नंदराज पब्लिक स्कूल का यह आयोजन निश्चित रूप से झारखंड के भाभी खिलाड़ियों को नई ऊर्जा और प्रेरणा प्रदान करेगा।
विद्यालय परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बड़ी संख्या में अभिभावक, शिक्षक और खेलप्रेमी मौजूद रहे। दो दिवसीय इस खेल महोत्सव में एथलेटिक्स, फुटबॉल, क्रिकेट, वॉलीबॉल सहित कई प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

अंबा का लगा जनता दरबार, प्रत्येक शनिवार को लगाया जाएगा जनता दरबार

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु आज फिर से पीटीपीएस स्थित पूर्व...

BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

रामगढ़ पुलिस की नई पहल ‘प्रहरी’ के तहत पतरातू में पुलिस ने किया पैदल मार्च

Khabar365newsपतरातु सुमित कुमार पाठक आम लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत करने...

BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

पतरातू के कोतो में मुखिया निधि सिंह की पहल बिरहोर कॉलोनी में चला सफाई अभियान

Khabar365news पतरातु सुमित कुमार पाठक ग्राम पंचायत कोतो की मुखिया निधि सिंह...

BreakingjamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू का कड़ा रुख

Khabar365newsजमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने जिला विकास समन्वय एवं निगरानी...