झारखंडब्रेकिंग

GST 2.0 का अजय राय ने किया स्वागत, कहा-छात्रों, किसानों और व्यापारियों के लिए राहत लेकर आई मोदी सरकार

Share
Share
Khabar365news

भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अजय राय ने केंद्र सरकार द्वारा जीएसटी दरों में किए गए महत्वपूर्ण बदलाव का स्वागत किया है। उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार लगातार “सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास” की नीति पर कार्य कर रही है। पढ़ाई-लिखाई से जुड़ी वस्तुओं सहित अनेक आवश्यक उत्पादों और सेवाओं पर जीएसटी घटाना इस बात का प्रमाण है कि भाजपा सरकार आम जनता के जीवन को आसान बनाने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है। यह निर्णय विशेषकर झारखंड जैसे राज्य के लिए अत्यंत लाभकारी होगा। यहां बड़ी संख्या में विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं और अभिभावक अपने बच्चों की शिक्षा पर भारी खर्च वहन करते हैं। पढ़ाई-लिखाई से जुड़ी सामग्रियों पर जीएसटी कम होने से छात्रों और अभिभावकों पर आर्थिक बोझ घटेगा।”

इसके साथ ही उन्होंने आगे कहा, “झारखंड के किसानों और छोटे व्यापारियों को भी इस फैसले से राहत मिलेगी। कृषि उपकरणों और रोजमर्रा की वस्तुओं पर GST के कमी से किसानों की आय बढ़ेगी और छोटे व्यापारियों का कारोबार सशक्त होगा। इससे ग्रामीण और शहरी अर्थव्यवस्था दोनों को मजबूती मिलेगी। मोदी सरकार की यह ऐतिहासिक पहल न केवल आम उपभोक्ताओं को राहत देगी, बल्कि देश और झारखंड की अर्थव्यवस्था को भी नई गति प्रदान करेगी।”

वहीं उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा, “जहां विपक्ष केवल आलोचना और भ्रम फैलाने का काम करता है, वहीं मोदी सरकार लगातार ऐसे फैसले ले रही है जो सीधे जनता के जीवन को आसान बनाते हैं।”उन्होंने झारखंड की जनता से आह्वान किया कि वे केंद्र सरकार की इस जनहितकारी नीति का लाभ लें और भाजपा के साथ मिलकर “विकसित भारत 2047” के संकल्प को साकार करने में सहभागी बनें।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

खनिज विधेयक पर चंपई सोरेन का हमला,

Khabar365newsरांची। खनिज संशोधन विधेयक 2026 को लेकर झारखंड में सियासी बयानबाजी तेज...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

जामताड़ा में डाक पार्सल वैन पलटी, शराब की बोतलें ले गए ग्रामीण

Khabar365newsजामताड़ा। जिले में एक ‘डाक पार्सल’ लिखी वैन अनियंत्रित होकर पलट गई,...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

झारखंड में स्वाइन फ्लू का अलर्ट, जिलों में बढ़ी निगरानी

Khabar365newsरांची। झारखंड में स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता बढ़ा...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

14वीं JPSC में 11 अभ्यर्थियों पर आरोप, पैसे देकर सफलता का दावा

Khabar365newsरांची। 14वीं JPSC परीक्षा में कथित गड़बड़ी को लेकर जांच के दौरान...