झारखंडब्रेकिंगरांची

रांची में बिल्डर और जमीन कारोबारी से मांगी गई 50-50 लाख की रंगदारी, PLFI के नाम पर धमकी

Share
Share
Khabar365news

राजधानी रांची में उग्रवादी संगठन पीएलएफआई (पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया) के नाम पर दो व्यवसायियों से 50-50 लाख रुपये की रंगदारी मांगे जाने का मामला सामने आया है। दोनों ही मामलों में अलग-अलग थानों में प्राथमिकी दर्ज की गई है और पुलिस जांच में जुट गई है। पहला मामला अरगोड़ा थाना क्षेत्र का है, जहां राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांतीय संयोजक व बिल्डर राजेश कुमार से पीएलएफआई के नाम पर 50 लाख की रंगदारी मांगी गई है। 1 सितंबर को राजेश कुमार के व्हाट्सएप नंबर पर एक धमकी भरा पत्र भेजा गया, जिसमें रकम नहीं देने पर पांच दिन के भीतर जान से मारने की धमकी दी गई थी। राजेश कुमार ने तत्काल अरगोड़ा थाने में मामला दर्ज कराया। पुलिस ने व्हाट्सएप नंबर की जांच के लिए टेक्निकल सेल की मदद लेना शुरू कर दिया है।

जमीन कारोबारी दीपक कुमार से भी मांग
दूसरा मामला खेलगांव ओपी क्षेत्र से जुड़ा है, जहां जमीन कारोबारी दीपक कुमार से भी 50 लाख की रंगदारी मांगी गई है। एफआईआर के अनुसार, उन्हें मैसेज के जरिए धमकी दी गई कि यदि रकम नहीं दी गई तो परिवार को जान से मार दिया जाएगा। रंगदारी की मांग पीएलएफआई संगठन के अमृत होरो के नाम पर की गई है। दीपक कुमार का कार्यालय रांची के मोराबादी इलाके में है। खेलगांव ओपी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

पूर्व मध्य रेलवे का महाप्रबंधक का पतरातू का दौरा।

Khabar365news रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु शुक्रवार को पूर्व मध्य रेलवे...

BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

विधायक रोशन लाल चौधरी ने 25 स्कूलों के बच्चों के बीच फुटबॉल का वितरण किया

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पीएम श्री नवोदय विद्यालय पतरातु रामगढ़...

BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

किरीगढा के ग्रामीणों ने नई रेलवे लाइन बिछाने की योजना का किया जमकर विरोध।

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू प्रखंड अंतर्गत पालू पंचायत के...