झारखंडब्रेकिंगसाहिबगंज

साहिबगंज में सरकारी योजनाओं से वंचित विधवा छंजी मुर्मू, पंचायत कार्यालय के पास फिर भी नहीं मिला आवास का लाभ

Share
Share
Khabar365news

साहिबगंज जिले के मंडरो प्रखंड स्थित कौड़ीखुटाना पंचायत की 42 वर्षीय विधवा महिला छंजी मुर्मू की जिंदगी आज भी सरकारी योजनाओं से कोसों दूर है। प्रधानमंत्री आवास योजना और अबुआ आवास योजना का उद्देश्य गरीबों को पक्का मकान प्रदान करना है, लेकिन छंजी मुर्मू वर्षों से बांस-करकट की झोपड़ी में रह रही हैं। पति की मौत के बाद से ही छंजी गरीबी से जूझ रही हैं। झोपड़ी की हालत इतनी दयनीय है कि बरसात के मौसम में पानी चारों तरफ से टपकता है। छंजी मुर्मू उत्क्रमित मध्य विद्यालय कौड़ीखुटाना में रसोइया का काम करके अपने बेटे का पालन-पोषण करती हैं। उनका जीवन मेहनत-मजदूरी और मामूली पेंशन के सहारे चल रहा है।

हालांकि छंजी के पास दो आधार कार्ड बने हैं, जिनमें अलग-अलग नाम दर्ज हैं, यही गड़बड़ी उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं दिला पाई। पंचायत स्तर पर भी लापरवाही साफ तौर पर दिखाई देती है। महिला कई बार पंचायत प्रतिनिधियों और मुखिया के पास गईं, लेकिन हर बार उन्हें सिर्फ आश्वासन मिला। गांव के लोगों का कहना है कि जिनके पास पहले से पक्का घर है, उन्हें भी आवास योजना का लाभ मिल गया, जबकि असली हकदार छंजी मुर्मू आज भी छत को तरस रही हैं।

इस मामले को लेकर प्रखंड के बीडीओ मेघनाथ उरांव ने फोन पर कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी और महिला को जल्द प्रधानमंत्री आवास योजना तथा विधवा पेंशन का लाभ दिलाने की कोशिश की जाएगी। वहीं, पंचायत के मुखिया अनीता हेंब्रम ने बताया कि छंजी मुर्मू का जिओ टेक कर दिया गया है, और सूची आने पर उनका नाम जोड़कर आवास योजना का लाभ दिया जाएगा।

पंचायत सचिवालय और मुखिया का घर महज कुछ 100 मीटर की दूरी पर छंजी मुर्मू की झोपड़ी खड़ी है। बावजूद इसके, योजनाओं का लाभ उनसे नहीं पहुंच पाया। सवाल यह उठता है कि जब पंचायत कार्यालय के पास रहने वाली एक विधवा महिला की स्थिति इतनी दयनीय है, तो दूर-दराज के गांवों में रहने वाले गरीबों की हालत कैसी होगी। बरसात के मौसम में जब झोपड़ी से पानी टपकता है, तो छंजी मुर्मू के लिए यह सबसे बड़ी चुनौती बन जाती है कि वह अपने सामान को बचाएं या फिर खाने का इंतजाम करें।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड में 16 मई तक बारिश-वज्रपात का अलर्ट

Khabar365newsझारखंड में 16 मई तक मौसम बदला हुआ रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार...

BreakingjamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

स्कूल परिसर में मिली किशोरी की लाश का हुआ खुलासा

Khabar365newsजमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र के सोपोडेरा स्थित राजकीय मध्य विद्यालय परिसर...

BreakingJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

नारायणपुर में 5 साल की बच्ची को रौंद गई बेकाबू स्कॉर्पियो,

Khabar365newsजामताड़ा जिले के नारायणपुर थानाक्षेत्र अंतर्गत गोविंदपुर-साहिबगंज मुख्य मार्ग पर रविवार को...