GUMLAझारखंडब्रेकिंग

गुमला : गोरियाडीह गांव में प्रतिबंधित मांस बेचते 2 लोगों को ग्रामीणों ने पकड़ा, पुलिस कर रही जांच

Share
Share
Khabar365news

गुमला : गुमला जिले के घाघरा थाना क्षेत्र के गोरियाडीह गांव में प्रतिबंधित मांस की बिक्री करने आए दो व्यक्तियों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। इसके बाद ग्रामीणों ने घाघरा थाना को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलने पर थाना प्रभारी पुनीत मिंज दल-बल के साथ गोरियाडीह गांव पहुंचे, जहां दोनों आरोपियों को मोटरसाइकिल और झोले में रखे प्रतिबंधित मांस के साथ कब्जे में लेकर थाना लाया गया।

इस संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि अहले सुबह गांव में कुछ ग्रामीण घूम रहे थे, उसी दौरान पैशन प्रो मोटरसाइकिल से दो व्यक्ति झोले में मांस लेकर बिक्री के इरादे से गांव पहुंचे। पूछताछ के क्रम में यह स्पष्ट हुआ कि वह प्रतिबंधित मांस है, जिसे बेचने की नीयत से लाया गया था। ग्रामीणों की मदद से दोनों को पकड़कर घाघरा थाना को सूचना दी गई।

थाना प्रभारी पुनीत मिंज ने बताया कि सूचना मिलने पर कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को थाना लाया गया है। पूछताछ में एक व्यक्ति ने अपना नाम सोनू कुरैशी, निवासी टोटो, और दूसरे ने एनुअल खान, निवासी सीसी कतरी ग्राम बताया है। मामले की छानबीन की जा रही है और आगे की कार्रवाई जारी है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

बरहेट में एक रात में 10 मोबाइल चोरी, गांव में दहशत

Khabar365newsबरहेट थाना क्षेत्र में इन दिनों चोरी की घटनाएं थमने का नाम...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड में राज्यसभा सीटों पर मंथन तेज

Khabar365newsझारखंड में राज्यसभा की दो सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

सीएम हेमंत से मिले के. राजू, बोले- भाजपा को हराना गठबंधन का लक्ष्य

Khabar365newsसीएम हेमंत सोरेन से मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश प्रभारी बोले कि...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने के. राजू को सौंपा सुझाव पत्र

Khabar365newsमंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने आज झारखंड कांग्रेस प्रभारी के. राजू को...