Jharkhandब्रेकिंग

चंपाई सोरेन का तंज : बिना अधिकार और संसाधन का विस्थापन आयोग! विस्थापितों की आंखों में धूल झोंक रही सरकार

Share
Share
Khabar365news

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने राज्य सरकार द्वारा विस्थापन एवं पुनर्वास आयोग के गठन को कठघरे में खड़ा किया है। उन्होंने कहा कि विस्थापितों के नाम पर गठित यह आयोग दरअसल दिखावे से ज्यादा कुछ नहीं है, क्योंकि इसके पास न तो कोई अधिकार होगा, न संसाधन और न ही निर्णय लेने की क्षमता।
सोरेन ने सवाल उठाया कि जब आयोग विस्थापितों को राहत देने के लिए एक डिसमिल जमीन या एक रुपया तक नहीं दे सकता, तो फिर इस आयोग के गठन से विस्थापित परिवारों की जिंदगी में बदलाव कैसे आएगा? उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के पास पहले से ही विभिन्न परियोजनाओं के विस्थापितों की सूची मौजूद है और उनकी बदहाली सबके सामने है। ऐसे में यह आयोग आखिर कौन-सा नया तथ्य खोज निकालेगा?

पूर्व मुख्यमंत्री ने सरकार पर आरोप लगाया कि इस आयोग को एक परामर्शदातृ समिति की तरह बनाया गया है, जिसकी सिफारिशों को मानने की कोई बाध्यता नहीं है। “इसका मतलब साफ है कि विस्थापितों को एक और दफ्तर की दौड़ लगाने के लिए मजबूर किया जाएगा। उनकी स्थिति का सर्वे तो होगा, आंकड़े भी जुटेंगे, लेकिन उन पर अमल करना सरकार की मर्जी पर टिका रहेगा,” उन्होंने कहा।
चंपाई सोरेन के मुताबिक, यह विडंबना है कि जिन परिवारों के लिए आयोग बनाया जा रहा है, उनके हित में निर्णय लेने की ताकत आयोग के पास होगी ही नहीं। उन्होंने इसे विस्थापितों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ और सरकार की राजनीतिक चाल बताया। उन्होंने राज्य सरकार को सीधी चुनौती दी कि अगर वाकई विस्थापन का दर्द समझती है तो विभागों और जनप्रतिनिधियों के पास पहले से पड़ी विस्थापितों की सूची पर कार्रवाई शुरू करे। “परिवारों की मदद आज से कीजिए, आयोग के नाम पर तीन साल तक टालना नाइंसाफी है,” उन्होंने कहा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पतरातू में उमड़ा कांग्रेसियों का हुजूम इंटक अध्यक्ष सह बेरमो विधायक अनूप सिंह का भव्य स्वागत

Khabar365newsरिपोर्ट -सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू पीटीपीएस स्थित न्यू मार्केट चौक पर...

HazaribaghJharkhandआस्थाधर्म-कर्म

बजरंगबली मंदिर निर्माण को लेकर किया गया भूमि पूजन

Khabar365newsसंवाददाता बरकट्ठा: प्रखंड क्षेत्र के कोनहारा कला में बजरंगबली मंदिर निर्माण को...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंग

आम्रपाली परियोजना के टेरर फंडिंग मामला,14 आरोपी दोषी करार

Khabar365news18 अगस्त को सजा के बिंदु पर सुनवाई राँची | सिविल कोर्ट...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

उमेडंडा पंचायत मुखिया का कारनामा

Khabar365newsनियम विरुद्ध पंचायत को प्रदत पानी टैकर का दुरूपयोग, दूसरे पंचायत मेँ...