BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

गढ़वा में यूट्यूबर के स्टूडियो में लगी आग, 10 लाख से अधिक का नुकसान; परिवार सुरक्षित

Share
Share
Khabar365news

गढ़वा जिले के मेराल थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। 27 वर्षीय यूट्यूबर विधायक प्रजापति ने बुधवार रात अपने घर स्थित स्टूडियो में आग लगा दी। इस आगजनी में पूरे परिवार की जान थाना पुलिस और स्थानीय लोगों की त्वरित मदद से बचाई गई। लेकिन घर और स्टूडियो को भारी नुकसान पहुंचा, जिसकी अनुमानित राशि 10 लाख रुपए से अधिक है। पड़ोसी और गोंडा के पूर्व मुखिया प्रकाश कुमार अरुण ने बताया कि प्रजापति का स्टूडियो उनके घर के पास ही था, जिसमें फिल्म एडिटिंग आदि का काम होता था। पिछले एक सप्ताह से उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। रात करीब 10 बजे उन्होंने दरवाजा बंद कर स्टूडियो में खुद आग लगा दी।

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग और थाना प्रभारी विष्णु कांत टीम के साथ मौके पर पहुंचे। आग और परिवार की चीख सुनकर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। दरवाजा नहीं खुलने की स्थिति में बगल की दीवार तोड़कर घर के अंदर घुसे और पानी डालकर आग पर काबू पाया। इस कार्रवाई में परिवार के सभी लोग सुरक्षित बाहर निकाले गए। हालांकि, आग की वजह से घर का बड़ा हिस्सा और पूरा स्टूडियो जलकर खाक हो गया। बाद में दमकल टीम भी पहुंची और आग पूरी तरह बुझाई। घटना के बाद विधायक प्रजापति घर के पीछे से दीवार फांदकर फरार हो गए। प्रकाश कुमार अरुण ने बताया कि सुबह प्रजापति के परिवार उन्हें मानसिक इलाज के लिए रांची ले जाया। इस घटना के बाद इलाके में चर्चा है कि यूट्यूबर बनने की चाह कभी-कभी जान और संपत्ति के लिए खतरा बन सकती है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  







Related Articles
ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

जो भी मजदूरों को छटनी किया जा रहा है उन मजदूरों को फूल और फाइनल सेटलमेंट मुआवजा दिया जाए- मनोज कुमार महतो

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु रविवार को एनटीपीसी मजदूर यूनियन एटक...

ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

मैक्स लाइफ केयर हॉस्पिटल में डॉ. प्रमोद पासवान की सेवा शुरू

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू के लिए स्वास्थ्य सेवा के...

ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

रोचाप में काली पूजा, मेला एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम को लेकर बैठक संपन्न, पूजा समिति का हुआ गठन

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू प्रखंड के रोचाप गांव में...