झारखंडब्रेकिंग

पाकुड़ जिले में आयुष विभाग ने लगाया स्वास्थ्य शिविर, 132 लोगों की हुई जांच

Share
Share
Khabar365news

आयुष विभाग की ओर से सोमवार को पाकुड़ जिले के विभिन्न प्रखंडों में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर हिरणपुर प्रखंड के शिवनगर, तथा पाकुड़ प्रखंड के मनिरामपुर और मनिरामपुर 02 में लगाया गया। शिविर के दौरान कुल 132 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई और उन्हें आवश्यक दवाएं मुफ्त में दी गईं। इस स्वास्थ्य शिविर में डॉ. कुलेश कुमार, डॉ. सौरव विश्वास एवं मोहम्मद अबुतालिब शेख द्वारा सेवाएं दी गईं। चिकित्सकों ने बताया कि शिविर में रक्तचाप (ब्लड प्रेशर), मधुमेह (शुगर), जोड़ों का दर्द, गठिया तथा बच्चों से संबंधित बीमारियों की जांच निःशुल्क की गई। डॉक्टरों ने यह भी बताया कि शिविर में आए मरीजों को उनके रोग के अनुसार निःशुल्क औषधियां उपलब्ध कराई गईं। लोगों ने आयुष विभाग द्वारा आयोजित इस शिविर की सराहना की और ऐसी पहल को ग्रामीण क्षेत्रों के लिए लाभकारी बताया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  







Related Articles
BreakingjamshedpurJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

जमशेदपुर में आतिशबाजी पर विवाद, थाने के सामने सड़क जाम

Khabar365newsजमशेदपुर, झारखंड: जमशेदपुर में प्रतिमा विसर्जन के दौरान आतिशबाजी को लेकर विवाद...

BreakingJharkhandझारखंडपलामूब्रेकिंग

पलामू के बैरिया गोदाम में 13 हजार क्विंटल अनाज कम, ₹5.23 करोड़ वसूली का आदेश

Khabar365newsपलामू, झारखंड: पलामू जिले के बैरिया गोदाम में करीब 13 हजार क्विंटल...

ActiveBreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

पटना में भर्ती के नाम पर लाखों की डील? अभ्यर्थियों को रटवाए गए जवाब

Khabar365newsपटना, बिहार: पटना में भर्ती प्रक्रिया से जुड़ा एक मामला सामने आया...

ActiveBreakingJharkhandPALAMUझारखंडपलामूब्रेकिंग

पलामू में राजमिस्त्री की गोली मारकर हत्या, दूसरी शादी के विवाद की आशंका

Khabar365newsपलामू, झारखंड: पलामू जिले में एक राजमिस्त्री की गोली मारकर हत्या किए...