झारखंडब्रेकिंग

उर्वरकों की कालाबाजारी पर बड़ी कार्रवाई : 340 बोरा यूरिया लदा ट्रक जब्त, ड्राइवर गिरफ्तार

Share
Share
Khabar365news

सिमडेगा में उर्वरकों की कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए जिला कृषि पदाधिकारी माधुरी टोप्पो ने एक बड़ी कार्रवाई की है। उन्होंने 340 बोरा यूरिया लदे एक ट्रक को जब्त किया है। यह कार्रवाई केरसई प्रखंड के पहाड़सारा ग्राम के रास्ते पर किया गया है। जिसके बाद दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाने के कारण ट्रक मालिक, ड्राइवर और उर्वरक विक्रेता के खिलाफ केरसई थाने में प्राथमिकी कराई गई है। मौके पर ड्राइवर हेरमन को भी गिरफ्तार कर लिया गया। 

मिली जनकारी के अनुसार ट्रक रेलवे स्टेशन से यूरिया लेकर आया था। ट्रक को पहाड़सारा में खड़ा कर कुछ मात्रा में यूरिया के बोरे को पिकअप में लोड किया जा रहा था। इसी दौरान पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए इस मामले की गहन जांच कर रही है। बता दें कि जिले की डीसी एवं डीडीसी के द्वारा उर्वरक की ढुलाई और जमाखोरी पर नजर रखने के लिए निर्देश दिए गया थे। और इसे लेकर ही सोमवार को ग्रामीणों द्वारा दी गई सूचना के बाद आवश्यक कार्रवाई की गई। 
 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

स्टेशन मास्टर के 1,250 पदों पर भर्ती, 27 अक्टूबर से आवेदन

Khabar365newsनई दिल्ली: रेलवे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

गजेंद्र सिंह पटेल रांची पहुंचे, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में होंगे शामिल

Khabar365newsरांची, झारखंड: भाजपा नेता गजेंद्र सिंह पटेल रांची पहुंच गए हैं। वह...

ActiveBreakingjamshedpurJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

जमशेदपुर में ड्रग्स-सट्टेबाजी पर तेज होगा अभियान,

Khabar365newsजमशेदपुर, झारखंड: शहर में ड्रग्स के अवैध कारोबार और सट्टेबाजी पर रोक...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

JTET परीक्षा में 5.65 लाख अभ्यर्थी होंगे शामिल, 986 केंद्रों पर तैयारी

Khabar365newsरांची, झारखंड: झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) 2026 को लेकर तैयारियां तेज...