BreakingJharkhandलोहरदगा

लातेहार करकट में गैरमजरूआ जमीन पर दोबारा कब्जा, डोभा में डूबने से मासूम की मौत, ग्रामीणों ने उपायुक्त से सख्त कार्रवाई की मांग की

Share
Share
Khabar365news

लातेहार। मौजा करकट के ग्रामीणों ने उपायुक्त लातेहार को आवेदन देकर गंभीर आरोप लगाया है कि गांव के ही राम प्रसाद साव एवं अजय साव, पिता स्व. सीताराम साव ने खाता संख्या-51 की गैरमजरूआ जमीन पर अवैध रूप से दोबारा अतिक्रमण कर डोभा का निर्माण कर दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि इस डोभा में 10 सितंबर को गांव के एक मासूम बच्चे की डूबने से मौत हो गई, जिससे पूरे इलाके में आक्रोश और शोक का माहौल है।

ग्रामीणों ने बताया कि इससे पहले भी दिनांक 08 फरवरी 2022 को तत्कालीन एसडीओ को इस अवैध कब्जे के खिलाफ आवेदन दिया गया था। उस समय एसडीओ ने संज्ञान लेते हुए निर्माण कार्य को बंद करा दिया था। लेकिन दो साल बाद संबंधित व्यक्तियों ने दोबारा कब्जा कर लिया और डोभा बना दिया। ग्रामीणों का कहना है कि यह जमीन गैरमजरूआ है, जिस पर परंपरागत रूप से गांव के बच्चे खेलते आए हैं और मवेशियों का चारागाह भी रहा है। लेकिन आरोपी इसे अपना रैयती भूमि बताकर लगातार अतिक्रमण कर रहे हैं। अयूब अंसारी मोहम्मद कामिल हुसैन मोहम्मद हामिद मियां मौत तौहीद अंसारी मोहम्मद मुबारक क़ायमउद्दीन अंसारी सबा बीवी रहिमन बीवी एनामुल अंसारी सोफिया नाज़ कशिश नाज हसन अंसारी नियामत अंसारी समेत दर्जनों ग्रामीणों ने


उपायुक्त से मांग की है कि मामले की जांच कर दोषियों पर कठोर कार्रवाई की जाए, ताकि आगे ऐसी घटनाएं दोबारा न हो। आवेदन की प्रतिलिपि अनुमंडल पदाधिकारी और अंचलाधिकारी लातेहार को भी भेजी गई है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

अब ऑफलाइन भी बनेंगे जाति-आय और आवास प्रमाणपत्र

Khabar365newsरांची। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद झारखंड में जाति, आय और आवास...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

JSSC-CGL केस में CID की बड़ी कार्रवाई,

Khabar365newsरांची। JSSC-CGL परीक्षा में कथित पेपर लीक और धांधली के मामले में...

BreakingdeogharJharkhandझारखंडब्रेकिंग

सावन पूर्णिमा पर बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचे मनोज तिवारी और निशिकांत दुबे

Khabar365newsदेवघर। सावन पूर्णिमा के अवसर पर भाजपा सांसद मनोज तिवारी और निशिकांत...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगलोहरदगा

लोहरदगा में अपराधियों का तांडव,

Khabar365newsलोहरदगा। जिले में देर रात बेखौफ अपराधियों ने एक कंस्ट्रक्शन साइट को...