झारखंड सरकार ने दुर्गा पूजा से पहले राज्यवासियों को बड़ी आर्थिक राहत देने की तैयारी कर ली है।
मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के अंतर्गत लाभुक महिलाओं को सितंबर महीने की सहायता राशि त्योहार से पहले ही उनके खातों में भेजी जाएगी।
इसी के साथ सरकार ने वृद्धा, विधवा और दिव्यांगजन पेंशनधारियों को भी राहत देने का निर्णय लिया है। इन लाभुकों को जुलाई से सितंबर तक की तीन माह की पेंशन एक साथ दी जाएगी।
इस योजना से सितंबर माह में 50 लाख से अधिक महिलाओं को सीधा लाभ मिलेगा। अगस्त महीने में भी इतनी ही संख्या में महिलाओं को योजना का लाभ दिया गया था।
राशि के भुगतान को लेकर सामाजिक सुरक्षा निदेशालय जल्द ही सभी जिलों को दिशा-निर्देश भेजेगा। 15 सितंबर के बाद जिलों के स्तर पर खातों में राशि ट्रांसफर की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
दुर्गा पूजा से पहले सरकार का यह फैसला लाखों परिवारों को आर्थिक सहारा देने वाला साबित होगा।
Leave a comment