झारखंडब्रेकिंग

पाकुड़ में 247 चयनित उम्मीदवारों को मिली चौकीदार नियुक्ति पत्र, खुशी से खिले चेहरे

Share
Share
Khabar365news

पाकुड़ जिले के रविंद्र भवन टाउन हॉल में आयोजित एक समारोह में, 247 नव-नियुक्त चौकीदारों को नियुक्ति पत्र दिए गए, जिससे उनके चेहरे खुशी से खिल उठे। इसी कार्यक्रम में 18 सेविकाओं और 9 सहायिकाओं को भी नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। नौकरी पाने की खुशी में, सभी युवाओं ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और पाकुड़ जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर, पाकुड़ के उपायुक्त मनीष कुमार ने नव-नियुक्त युवाओं को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का प्रयास है कि राज्य के युवाओं को रोजगार मिले, और इसी का नतीजा है कि आज इतने युवाओं को सरकारी नौकरी मिली है। उन्होंने चौकीदारों से अपील की कि वे अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी ईमानदारी से करें। उपायुक्त ने सभी जिलावासियों से अपने बच्चों को स्कूल भेजने का अनुरोध किया, क्योंकि शिक्षा से ही समाज में बदलाव संभव है। वहीं पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी ने कहा कि चौकीदारों की नियुक्ति सरकार और जिला प्रशासन की एक सराहनीय पहल है। उन्होंने विश्वास जताया कि ये युवा पुलिस तंत्र में अपनी भूमिका को न्यायसंगत बनाएंगे और प्रशासन के क्रियाकलापों में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

विधायक लिट्टीपाड़ा हेमलाल मुर्मू ने नव-नियुक्त चौकीदारों को बधाई देते हुए कहा कि इस नियुक्ति से ग्रामीण क्षेत्रों की प्रशासनिक व्यवस्था मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि सरकार ग्राउंड स्तर पर प्रशासन को सक्रिय करने का प्रयास कर रही है, ताकि महिलाओं, गरीबों और बेरोजगारों को सशक्त बनाया जा सके। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि यह चयन पूरी तरह से पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ हुआ है, जिसमें किसी भी प्रकार की सिफारिश या दबाव नहीं था। विधायक ने चौकीदारों को सचेत किया कि नशे की लत से दूर रहें, क्योंकि नशे में पाए जाने पर उनकी नौकरी जा सकती है।

वहीं महेशपुर के विधायक प्रोफेसर स्टीफन मरांडी ने भी नव-नियुक्त चौकीदारों को उनके कर्तव्यों के प्रति सजग रहने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि उन्हें समाज के प्रति जवाबदेह बनना चाहिए और निचले स्तर पर प्रशासन की महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में कार्य करना चाहिए। इस समारोह में कई अन्य प्रमुख अधिकारी और जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे, जिनमें प्रभारी मोहनलाल मरांडी, विशेष कार्य पदाधिकारी त्रिभुवन कुमार सिंह, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी बसंती ग्लाडिस बाड़ा, और अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी शामिल थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  







Related Articles
ActiveBreakingDelhiJharkhandNew Delhiझारखंडदिल्लीब्रेकिंगरांची

24 अक्टूबर को देशभर में बैंक बंद, जानें RBI का नियम

Khabar365newsनई दिल्ली: देशभर में आज, 24 अक्टूबर 2026 को बैंक शाखाएं बंद...

ActiveBiharBreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

गोरखपुर में गोड़धोइया नाले के दोनों ओर बनेगी सड़क,

Khabar365newsगोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में गोड़धोइया नाले के दोनों किनारों पर...

ActiveBiharBreakingJharkhandPatnaझारखंडबिहारब्रेकिंगरांची

बिहार में 28 अक्टूबर से बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश का अलर्ट जारी

Khabar365newsपटना: बंगाल की खाड़ी में बन रहे चक्रवाती सिस्टम का असर बिहार...