हजारीबाग

स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार : हजारीबाग में BLTF ने शुरू किया अनोखा अभियान

Share
Share
Khabar365news

हजारीबाग/कटकमसांडी।
“स्वस्थ नारी ही सशक्त परिवार की नींव है” – इसी संदेश को लेकर बेटर लाइफ ट्रस्ट फाउंडेशन (BLTF) ने हजारीबाग जिले के विभिन्न आयुष्मान स्वास्थ्य केंद्रों में स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान की शुरुआत की है। यह विशेष अभियान 18 सितंबर से 25 सितंबर 2025 तक चलेगा, जिसमें महिलाओं के स्वास्थ्य, पोषण और जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

अभियान के अंतर्गत महिलाओं के लिए स्वास्थ्य जांच, परामर्श, पोषण संबंधी जानकारी और गंभीर बीमारियों से बचाव के उपाय बताए जा रहे हैं। विशेषज्ञों ने कहा कि महिलाओं की सेहत की उपेक्षा से कुपोषण, एनीमिया और अन्य बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है, जिसका प्रभाव आने वाली पीढ़ियों पर भी पड़ता है।

इस अवसर पर कटकमसांडी प्रखंड विकास पदाधिकारी पूजा कुमारी ने कहा –
“यह अभियान समाज को सही दिशा देने वाला है। यदि हर परिवार अपनी महिला सदस्य की सेहत पर ध्यान देगा तो निश्चित ही आने वाला कल और भी सशक्त व प्रगतिशील होगा। वास्तव में स्वस्थ नारी ही सशक्त भारत की नींव है।”

BLTF के पदाधिकारियों ने बताया कि उनका उद्देश्य है –
“हर नारी स्वस्थ हो, हर परिवार खुशहाल हो।”

अभियान को लेकर स्थानीय महिलाओं में उत्साह देखने को मिला और बड़ी संख्या में उन्होंने भागीदारी की।

अभियान की मुख्य रूपरेखा (18 – 25 सितम्बर 2025):

तिथि कार्यक्रम लक्ष्य समूह

18 सितम्बर Routine Immunization सहिया, AWW, स्वास्थ्य कर्मी, पंचायत प्रतिनिधि, महिला समूह
19 सितम्बर Non-Communicable Diseases (NCD) आयु वर्ग 65 वर्ष+
20 सितम्बर Mental Health स्वयं सहायता समूह
21 सितम्बर Anemia & RKSK Program, Menstrual Hygiene आयु वर्ग 10–18 वर्ष, Peer Educator, किशोर समूह
22 सितम्बर Antenatal Care (ANC) नवविवाहित दंपत्ति, गर्भवती माता
23 सितम्बर Sickle Cell Disease & Blood Donation Drive आयु वर्ग 18–35 वर्ष, धात्री महिला, नियमित परीक्षण
24 सितम्बर Tuberculosis (TB) आयु वर्ग 36–50 वर्ष
25 सितम्बर Nutrition Promotion & Reduction in Oil & Sugar Consumption आयु वर्ग 50–64 वर्ष

अभियान का उद्देश्य है महिलाओं की सेहत और पोषण पर व्यापक ध्यान देकर परिवार और समाज को सशक्त बनाना।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
हजारीबाग

ईद मिलादुन्नबी के मंच से गिद्दी पुलिस का जागरूकता संदेश

Khabar365newsकानून, सुरक्षा और सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ ग्रामीणों को किया जागरूक, थाना...

हजारीबाग

फर्जी नंबर प्लेट का खेल फेल! पदमा पुलिस ने चोरी का हाइवा किया बरामद, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Khabar365newsहजारीबाग। पदमा ओपी क्षेत्र से चोरी हुए हाइवा की बरामदगी में हजारीबाग...

हजारीबाग

पेलावल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई से चोरीकांड का खुलासा, दो शातिर गिरफ्तार

Khabar365newsडीएसपी मुख्यालय ज्ञान रंजन के कुशल नेतृत्व में पुलिस की तेज कार्रवाई,...