झारखंडब्रेकिंगलातेहार

लातेहार में चाउमीन खाने से 35 बच्चे बीमार, उल्टी-दस्त से परेशान होकर पहुंचे अस्पताल

Share
Share
Khabar365news

लातेहार : लातेहार जिले के आरागुड़ी पंचायत स्थित टेमकी गांव में जितिया पर्व के अवसर पर लगे मेले में खाद्य सुरक्षा को लेकर बड़ी लापरवाही सामने आई है। मेले में एक ठेले पर चाउमीन खाने के बाद करीब 35 बच्चे फूड प्वाइजनिंग की चपेट में आ गए। घटना के बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया। बच्चों को उल्टी और दस्त की शिकायत होने लगी, जिसके बाद परिजनों ने आनन-फानन में उन्हें लातेहार सदर अस्पताल पहुंचाया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिला परिषद सदस्य विनोद उरांव को सूचित किया गया। उन्होंने त्वरित कार्रवाई करते हुए एंबुलेंस की व्यवस्था कर सभी बच्चों को अस्पताल भिजवाया।

डॉक्टरों की तत्परता से टली बड़ी अनहोनी
सदर अस्पताल में चाइल्ड स्पेशलिस्ट डॉ. जय प्रकाश जायसवाल के नेतृत्व में बच्चों का तुरंत इलाज शुरू किया गया। डॉक्टर ने बताया कि कुल 35 बच्चे फूड प्वाइजनिंग के शिकार हुए थे, जिनमें लगभग 10 प्रतिशत की स्थिति गंभीर थी। हालांकि समय रहते इलाज मिलने से सभी बच्चों की हालत अब स्थिर है। स्थानीय लोगों के अनुसार मेले में बाहर से आए एक व्यक्ति ने चाउमीन का ठेला लगाया था। आशंका है कि उसी ठेले से खाने के बाद बच्चों की तबीयत बिगड़ी। स्वास्थ्य विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है और खाद्य सामग्री के सैंपल लेने की तैयारी की जा रही है।

बीमार बच्चों की सूची
फूड प्वाइजनिंग की चपेट में आए बच्चों में अनूप भगत, अयांश उरांव, प्रियांशु कुमारी, दीपशिखा कुमारी, राधिका उरांव, प्रिंस उरांव, सिबक उरांव, रोशनी कुमारी, वंश राज उरांव, शिखा कुमारी, अनु कुमारी, नेहा कुमारी, पीयूष उरांव, आरोही कुमारी, चांदनी कुमारी, ऋषिका उरांव, पूर्णिमा कुमारी, आशिक उरांव, आर्यन उरांव, मनीषा कुमारी, रूपा कुमारी, सोनी कुमारी, सुनैना कुमारी और मोनिका कुमारी शामिल हैं। इसके अलावा विमल उरांव, संदीप कुमार, सूर्यांश उरांव, रियांश उरांव, एंजेल कुमारी, राधा कुमारी, अंजली, सुप्रिया कुमारी, श्रेया कुमारी, अमित भगत, सौरभ कुमार, सुनील भुइयां और बंधन तिर्की समेत अन्य बच्चे भी प्रभावित हुए हैं। इन सभी बच्चों की उम्र 3 से 15 वर्ष के बीच बताई जा रही है।

स्थिति सामान्य, लेकिन सतर्कता जरूरी
फिलहाल सभी बच्चों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है और उपचार के बाद उन्हें जल्द ही छुट्टी दी जा सकती है। प्रशासन ने खाद्य विक्रेताओं पर निगरानी बढ़ाने और त्योहारों में स्वच्छ व सुरक्षित भोजन सुनिश्चित करने की दिशा में आवश्यक कदम उठाने की बात कही है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंग

आम्रपाली परियोजना के टेरर फंडिंग मामला,14 आरोपी दोषी करार

Khabar365news18 अगस्त को सजा के बिंदु पर सुनवाई राँची | सिविल कोर्ट...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

उमेडंडा पंचायत मुखिया का कारनामा

Khabar365newsनियम विरुद्ध पंचायत को प्रदत पानी टैकर का दुरूपयोग, दूसरे पंचायत मेँ...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

हर घर तिरंगा अभियान के तहत वार्ड पार्षद निभा देवी ने घर-घर पहुंचकर किया तिरंगा वितरण

Khabar365newsपाकुड़। राष्ट्रव्यापी “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत नगर परिषद पाकुड़ के...

BokaroBreakingJharkhandझारखंडबोकारोब्रेकिंग

निजी कार्यक्रम में शामिल होने बोकारो पहुंचे मुख्यमंत्री,

Khabar365newsबोकारो। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मंगलवार को एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने...