हजारीबाग

सशक्त नारी, स्वस्थ परिवार : कटकमसांडी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अभियान का शुभारंभ

Share
Share
Khabar365news

हजारीबाग/कटकमसांडी।
महिलाओं के स्वास्थ्य एवं सशक्तिकरण को लेकर “स्वस्थ नारी – सशक्त परिवार” अभियान का शुभारंभ कटकमसांडी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया। इस विशेष कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी पूजा कुमारी द्वारा किया गया।

यह अभियान 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक लगातार चलेगा। इस दौरान स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक एवं उनकी टीम महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी जरूरी जानकारी देंगे तथा उन्हें सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने के लिए जागरूक करेंगे।

उद्घाटन के अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी पूजा कुमारी ने कहा कि “स्वस्थ नारी ही सशक्त परिवार की आधारशिला है। जब महिला स्वस्थ होगी तभी परिवार और समाज मजबूत बन सकेगा। इस अभियान से ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को निश्चित रूप से लाभ मिलेगा।”

अभियान के दौरान स्वास्थ्य केंद्र की टीम, आशा कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाएं मौजूद रहीं। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को न सिर्फ स्वस्थ बनाना है बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर और जागरूक भी करना है ताकि वे परिवार और समाज के विकास में सक्रिय योगदान दे सकें।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
हजारीबाग

पदमा पुलिस की शानदार कार्रवाई, चोरी की गाय बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार

Khabar365newsथाना प्रभारी श्रवण कुमार के नेतृत्व में टीम की सक्रियता से वाहन...

हजारीबाग

गिद्दी पुलिस की तत्परता से मानसिक रूप से कमजोर युवक सकुशल बरामद

Khabar365newsथाना प्रभारी इकबाल हुसैन की सक्रियता से परिवार को मिली बड़ी राहत...

हजारीबाग

कटकमसांडी में मक्का फसल की कटनी प्रयोग संपन्न, बीडीओ पूजा कुमारी की सक्रियता ने बढ़ाया भरोसा

Khabar365newsकटकमसांडी(हजारीबाग)। कटकमसांडी प्रखंड के ग्राम कटकमसांडी में मंगलवार, 29 सितंबर 2026 को...

हजारीबाग

फौजान अहमद की अगुवाई में पुलिस का धांसू एक्शन, अपहरण कांड का खुलासा

Khabar365newsपानीमाको जंगल में अपहरण और फिरौती मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, तकनीकी...