हजारीबाग

फौजान अहमद की अगुवाई में पुलिस का धांसू एक्शन, अपहरण कांड का खुलासा

Share
Share
Khabar365news

पानीमाको जंगल में अपहरण और फिरौती मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, तकनीकी अनुसंधान ने खोली अपराध की पूरी परत

हजारीबाग। विष्णुगढ़ अनुमंडल क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने एक बार फिर जबरदस्त कार्रवाई करते हुए अपहरण और फिरौती के मामले का सफल उद्भेदन किया है। एसडीपीओ फौजान अहमद के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस की सक्रियता और कार्यकुशलता का शानदार परिचय दिया है।
मामला टाटीझरिया थाना क्षेत्र के पानीमाको जंगल से जुड़ा है, जहां 9 सितंबर को पंचम महतो के अपहरण की घटना सामने आई थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरीय अधिकारियों के निर्देश पर तत्काल विशेष टीम का गठन किया गया। इसके बाद एसडीपीओ फौजान अहमद ने स्वयं पूरे अभियान की कमान संभाली और पुलिस टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए तकनीकी अनुसंधान के माध्यम से अपराधियों तक पहुंचने का अभियान तेज किया।
पुलिस की लगातार मेहनत, सटीक सूचना तंत्र और तकनीकी शाखा के सहयोग से आखिरकार टीम को बड़ी सफलता मिली। कार्रवाई करते हुए छोटू किस्कू उर्फ घोरला, उम्र करीब 30 वर्ष, निवासी बड़कीटांड़, थाना पचंबा, जिला गिरिडीह तथा रामलाल हांसदा, उम्र करीब 28 वर्ष, निवासी अलखरी कला, थाना विष्णुगढ़, हजारीबाग को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के अनुसार, घटना में फिरौती की मांग की गई थी। अनुसंधान के क्रम में आरोपियों की निशानदेही पर घटना के समय पहने गए चितकबरा टी-शर्ट सहित 4,500 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार आरोपियों में से एक का आपराधिक इतिहास भी पुलिस के समक्ष आया है।

इस पूरे सफल ऑपरेशन में एसडीपीओ फौजान अहमद की नेतृत्व क्षमता और पुलिस टीम के बीच बेहतर समन्वय महत्वपूर्ण रहा। उनके नेतृत्व में विष्णुगढ़, टाटीझरिया, चरही और दारू थाना की पुलिस के साथ तकनीकी शाखा के पदाधिकारियों एवं जवानों ने लगातार अभियान चलाया।
अपराधियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई और गंभीर मामलों में त्वरित अनुसंधान के लिए एसडीपीओ फौजान अहमद की कार्यशैली की सराहना की जा रही है। इस कार्रवाई ने यह संदेश भी स्पष्ट कर दिया है कि विष्णुगढ़ अनुमंडल क्षेत्र में अपराधियों के लिए पुलिस की नजर से बच निकलना आसान नहीं है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
हजारीबाग

16 घंटे से अंधेरे में हजारीबाग! चक्रवाती मौसम ने खोली बिजली व्यवस्था की पोल

Khabar365newsकहीं पोल गिरे, कहीं तार टूटे, कई इलाकों में बिजली गुल; पर्याप्त...

हजारीबाग

गिद्दी पुलिस की सक्रियता से तमिलनाडु से सकुशल बरामद हुई गुमशुदा विवाहिता

Khabar365news आवेदन मिलते ही सक्रिय हुई पुलिस, तकनीकी शाखा की मदद से...

हजारीबाग

चरही पैक्स चुनाव का बिगुल बजा, 30 अक्टूबर को मतदान व विशेष आमसभा

Khabar365news अंतिम मतदाता सूची का प्रदर्शन, निर्वाचन पदाधिकारी शौकत सरवर की सक्रियता...

हजारीबाग

24 घंटे में चोरीकांड का उद्भेदन, लैपटॉप-मोबाइल बरामद

Khabar365news कटकमदाग पुलिस की त्वरित कार्रवाई से चोर गिरफ्तार, थाना प्रभारी सरोज...