रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु
डीजल कॉलोनी में आगामी दुर्गा पूजा को लेकर 28 तारीख को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में डीजल लोको शेड के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया।
बैठक में निर्णय लिया गया कि इस वर्ष दुर्गा पूजा को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस दौरान पंडाल निर्माण, विद्युत साज-सज्जा, मूर्ति स्थापना, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने कहा कि सभी के सहयोग से इस बार का दुर्गा पूजा पिछले वर्षों से अधिक आकर्षक और भव्य होगा। इस बैठक में अजित मंडल, चंदन कुमार, शंकर दयाल दास,संतोष गुप्ता,डी के सिंह, मिथिलेश पांडे, शंभू कुमार, सौरभ झा उपस्थित थे ।
Leave a comment