Pakurझारखंडब्रेकिंग

पाकुड़ में हिंसक झड़प, पथराव और बमबाजी में कई लोग घायल

Share
Share
Khabar365news

पाकुड़ : पाकुड़ ज़िले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के ग्राम देवतल्ला में मंगलवार देर शाम दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। मिली जानकारी के अनुसार, मोतिउर रहमान और रेनटू शेख के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते दोनों पक्षों के परिवारजनों के बीच मारपीट और पत्थरबाजी में बदल गई।

इसी दौरान रेनटू शेख पक्ष के लोगों द्वारा 4-5 सुतली बम फेंके गए, जिसमें 3 से 4 लोग घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।सूचना मिलते ही मुफ्फसिल थाना पुलिस मौके पर पहुँची, लेकिन तब तक दोनों पक्षों के सभी लोग फरार हो चुके थे।

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए प्राथमिकी दर्ज कर ली है और आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान चला रही है। वहीं घायलों को इलाज के लिए अस्पताल एन भर्ती कराया गया है। 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

सैफ अली खान केस में बड़ा अपडेट, आरोपी ने कबूलनामे की जताई इच्छा

Khabar365newsमुंबई। अभिनेता सैफ अली खान पर हुए हमले के मामले में नया...

BreakingJharkhandझारखंडदेश - विदेशब्रेकिंग

न्यूयॉर्क पहुंचे मोहन भागवत, इस्कॉन मंदिर में किए दर्शन

Khabar365newsन्यूयॉर्क। आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत न्यूयॉर्क पहुंचे हैं। उन्होंने यहां इस्कॉन मंदिर...

BreakingJharkhandNew Delhiझारखंडदिल्लीब्रेकिंग

4 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी JRF के लिए चयनित

Khabar365newsनई दिल्ली। यूजीसी-नेट परीक्षा से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। 84...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

नेपाल पर फिर मंडराया खतरा, दो झीलों के बढ़ते पानी से चिंता

Khabar365newsकाठमांडू। नेपाल में भारी बारिश और बाढ़ के बीच अब दो झीलों...