झारखंडब्रेकिंगरांची

रांची के नये SSP ने देर रात शहर का किया औचक निरीक्षण, बोले- अपराध नियंत्रण में ढिलाई बर्दाश्त नहीं

Share
Share
Khabar365news

राजधानी रांची की सुरक्षा व्यवस्था को परखने और पुलिसिंग को बेहतर बनाने के लिए रांची के नए एसएसपी राकेश रंजन ने पदभार संभालते ही अपनी सक्रियता दिखानी शुरू कर दी है। 24 सितंबर की देर रात, करीब 1 बजे, एसएसपी राकेश रंजन अचानक शहर का जायजा लेने के लिए सड़कों पर उतर आए और कई महत्वपूर्ण इलाकों का औचक निरीक्षण किया।

उनके इस निरीक्षण की सूचना किसी भी पुलिसकर्मी या अधिकारी को नहीं थी, जिससे ऑन-ड्यूटी जवानों में हड़कंप मच गया। इस दौरान एसएसपी रंजन ने बिरसा चौक, मेन रोड, हरमू बायपास रोड और अरगोड़ा चौक सहित शहर के कई महत्वपूर्ण इलाकों का दौरा किया। और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों से सीधे बातचीत की। उन्होंने वाहनों की चेकिंग, पुलिस बल की तैनाती और सुरक्षात्मक उपायों के बारे में विस्तृत जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने पुलिसकर्मियों से कहा कि कानून-व्यवस्था को बनाए रखना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसलिए अपराध नियंत्रण में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एसएसपी ने साफ लहजे में कहा कि अपराधी चाहे कितना भी बड़ा क्यों न हो या उसे किसी भी प्रभावशाली समूह का संरक्षण क्यों न मिला हो, पुलिस को बिना किसी दबाव के उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी होगी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

भाई-बहन के अटूट प्रेम का पर्व है रक्षाबंधन, आज बहनें बांधेंगी भाई की कलाई पर राखी

Khabar365newsभाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह और विश्वास का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व को...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

ब्रह्माकुमारीज पतरातू सेवा केंद्र में मनाया गया दिव्य अलौकिक ईश्वरीय रक्षाबंधन एवं नशा मुक्ति कार्यक्रम

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु ब्रह्माकुमारीज रोड नंबर 8 ,पीटीपीएस, पतरातू...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

विमान हादसे में पायलट बेटे की मौत, शव लेकर फफक पड़े पिता

Khabar365newsकानपुर। विमान हादसे में पायलट बेटे की मौत के बाद उसके पिता...

BreakingJharkhandझारखंड

जाति जनगणना पर विपक्ष में दरार? कांग्रेस मुखर,

Khabar365newsनई दिल्ली। जाति जनगणना के मुद्दे पर विपक्षी दलों के बीच अलग-अलग...