झारखंडब्रेकिंग

सारंडा में सक्रिय 10 माओवादियों ने पुलिस के समक्ष किया आत्मसमर्पण, हथियार छोड़ मुख्यधारा में लौटें

Share
Share
Khabar365news

पश्चिमी सिंहभूम के कोल्हान और सारंडा क्षेत्र में सक्रिय दस माओवादी आज हथियार छोड़कर मुख्यधारा में लौट आए। ऐसे में यह कहा जा सकता है कि झारखंड पुलिस, कोबरा, CRPF, झारखंड जगुआर और केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की लगातार कार्रवाई और झारखंड सरकार की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति ने एक बार फिर असर दिखाया है।

आत्मसमर्पण करने वालों में रांदो बोइपाई उर्फ कांति, गार्टी कोड़ा, ए जॉन उर्फ जोहन पुरती, निरसो सीदू उर्फ आशा उर्फ निराशा, घोनोर देवगम, गोमेया कोड़ा उर्फ टारजन, कैरा कोड़ा, कैरी कायम उर्फ़ गुलांची, सावित्री गोप उर्फ़ मुतुरी उर्फ़ फुटबॉल और प्रदीप सिंह मुंडा शामिल हैं। इन सब पर हत्या, हत्या की कोशिश, विस्फोटक पदार्थ अधिनियम, आर्म्स एक्ट और यूएपीए जैसे गंभीर मामले दर्ज थे।

बता दें कि पिछले तीन सालों में पश्चिमी सिंहभूम जिले में 26 नक्सली संगठन से अलग होकर समाज की मुख्यधारा से जुड़ चुके हैं। इस दौरान पुलिस और अर्धसैनिक बलों ने 9631 अभियान चलाया। इन अभियानों में 175 नक्सली गिरफ्तार हुए, 10 मारे गये और भारी मात्रा में हथियार व बारूद बरामद हुए।

जंगलों में नये कैंप स्थापित हुए, जिनसे नक्सलियों का दायरा सिकुड़ा और ग्रामीण इलाकों में सुरक्षा की भावना गहरी हुई। पुलिस का कहना है कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को राज्य सरकार की पुनर्वास योजना का पूरा लाभ मिलेगा। बाकी नक्सलियों से भी अपील है कि वे हथियार छोड़ें और सरकार की नीति का फायदा उठाकर समाज की मुख्यधारा से जुड़ें। अधिकारियों का मानना है कि यह आत्मसमर्पण माओवादी संगठन पर बड़ा प्रहार है, जो इलाके में स्थायी शांति और विकास की राह खोल सकता है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
BreakingGUMLAJharkhandझारखंडब्रेकिंग

गुमला में विश्व शांति दिवस पर कार्यक्रम,

Khabar365newsगुमला। विश्व शांति दिवस के अवसर पर गुमला के गांधी पार्क में...

BreakingChatraJharkhandचतराझारखंडब्रेकिंग

चतरा में 18 माह के बच्चे की मौत, इलाज पर सवाल

Khabar365newsचतरा। मयूरहंड थाना क्षेत्र में इलाज के बाद 18 माह के बच्चे...

BreakingGIRIDIHJharkhandगिरिडीहझारखंडब्रेकिंग

JSSC-JPSC धांधली पर बिफरे बाबूलाल मरांडी, CBI जांच की मांग तेज

Khabar365newsगिरिडीह। JSSC-CGL और JPSC भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर नेता...

BreakingjamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

जमशेदपुर में गणेश विसर्जन जुलूस में बवाल, तीन घायल

Khabar365newsजमशेदपुर। साकची थाना क्षेत्र के काशीडीह में गणेश प्रतिमा विसर्जन जुलूस के...