झारखंडब्रेकिंग

सीयूजे में पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जन्म जयंती पर विशेष व्याख्यान का आयोजन

Share
Share
Khabar365news

सीयूजे में पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जन्म जयंती के उपलक्ष्य में ‘विकसित भारत: पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों की प्रासंगिकता’ विषय पर एक विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कुलपति प्रो क्षिति भूषण दास द्वारा दीप प्रज्जवलन और पंडित दीन दयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करके हुई। इस अवसर पर डीन अकादमिक, प्रो मनोज कुमार, कुलानुशासक डॉ अमरेंद्र कुमार और मुख्य वक्ता डॉ आलोक कुमार गुप्ता भी मौजूद थे।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता, डॉ आलोक कुमार गुप्ता, डीन सामाजिक विज्ञान और मानविकी संकाय ने सभी उपस्थित विद्यार्थियों को दीन दयाल उपाध्यायजी के विस्तृत जीवन से परिचय कराया। उन्होंने दीन दयाल उपाध्याय की एकात्म मानव दर्शन (इंटीग्रल ह्यूमेनिज्म) और संगठन के आर्थिक नीतियों में उनके योगदान पर अपने विचार रखे। डॉ गुप्ता ने बताया कि उपाध्याय जी ने कैपिटलिस्ट व्यक्तिवाद और मार्क्सवाद, साम्यवाद और समाजवाद को नहीं अपनाया और व्यष्टि, समष्टि, सृष्टि, परमेष्टि के अवधारणा के अनुसार स्वदेशी विकास मॉडल देते हुए एक उत्कृष्ट मानव बनाने पर जोर दिया।

कुलपति प्रो क्षिति भूषण दास ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि पंडित दीन दयाल उपाध्याय एक महान विचारक और मार्गदर्शक थे एवं मानवीय गरिमा का स्तंभ बनकर राष्ट्र निर्माण की एक प्रेरणा है। उन्होंने एकात्म मानववाद एवं अंत्योदय की अवधारणा के साथ देश को आगे बढ़ाने के लिए कार्य किया। कुलपति ने बताया कि भारत में इन्क्लूसिव ग्रोथ (समावेशी विकास) का विचार दीन दयाल उपाध्याय के अंत्योदय से आया। इस अवसर पर कुलपति ने बताया कि उपाध्यायजी एक महान विचारक हैं, जिन्होंने सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की अवधारणा दी और उसकी दार्शनिक व्याख्या की। जब विकास और संस्कृति एक साथ चलती है तभी एक सतत विकास हो सकती है। उन्होंने आगे कहा कि मौजूदा प्रधानमंत्री, नरेंद्र मोदी, उपाध्याय के विचारों से ही प्रेरित होकर लोक कल्याण सर्वोपरि रखते हैं।

प्रो मनोज कुमार, डीन अकादमिक ने भी अपने विचार रखे और कहा कि दीन दयाल उपाध्याय ने भारतीय दर्शन और चिंतन की व्याख्या कर पुनः स्थापित किया जिससे प्रेरणा लेकर आज हम विकसित भारत बनने के लिए अपना योगदान दे सकते हैं। डॉ अमरेंद्र कुमार, सह प्राध्यापक एवं कुलानुशासक ने विषय प्रवेश कराया और पंडित दीन दयाल उपाध्याय के जीवन और विचार से सभी का परिचय कराया।

इस अवसर पर वाणिज्य और जनसंचार विभाग के विद्यार्थियों ने ‘दिव्य ध्येय की ओर तपस्वी’ गीत गाकर सभी को जीवन में आदर्शों के साथ जीने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का संयोजन डॉ शशांक दत्तात्रेय कुलकर्णी और धन्यवाद ज्ञापन शिक्षा विभागाध्यक्ष, प्रो विमल किशोर ने किया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

सरकार गिराने की कथित साजिश का आरोप,

Khabar365newsनई दिल्ली/शिलांग। मेघालय की राजनीति में कथित ‘प्रोजेक्ट मेघालय’ को लेकर नया...

BreakingJamtadaJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

गर्भवती महिला की मौत के बाद अस्पताल में हंगामा

Khabar365newsजामताड़ा। जामताड़ा सदर अस्पताल में एक गर्भवती महिला की मौत के बाद...

BiharBreakingJharkhandझारखंडबिहारब्रेकिंग

बिहार के 24 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

Khabar365newsपटना। बिहार में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

NEET UG में सुहर्ष बने झारखंड टॉपर

Khabar365newsरांची। NEET UG 2026 के परिणाम में झारखंड के विद्यार्थियों ने शानदार...