झारखंडब्रेकिंग

बहरागोड़ा में बदलो सा दिखने वाला झागनुमा पदार्थ आखिर है क्या? ग्रामीणों में आश्चर्य और कौतूहल

Share
Share
Khabar365news

पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा प्रखंड के मुड़ाकाटी गांव में गुरुवार को अचानक एक ऐसा दृश्य सामने आया जिसने सभी को चौंका दिया। एनएच-18 किनारे जमीन के नीचे से रहस्यमयी तरीके से लगातार निकलता झागनुमा पदार्थ आखिर क्या है? दूर से देखने पर यह दृश्य किसी बादल के गुबार जैसा प्रतीत हो रहा था।

जैसे ही इसकी खबर फैली, ग्रामीणों के साथ-साथ राहगीर और वाहन चालक भी वहां रुकने लगे। देखते ही देखते भारी भीड़ जमा हो गई। लोग आश्चर्य और कौतूहल से इस नजारे को निहारते रहे। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने पहली बार ऐसा नजारा देखा है और झाग निकलने के पीछे की वजह अब तक किसी को समझ नहीं आ रही है।

अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर यह झागनुमा दिखने वाला पदार्थ क्या है? क्या यह किसी रासायनिक प्रतिक्रिया का असर है, या फिर जमीन के भीतर कोई प्राकृतिक प्रक्रिया चल रही है? फिलहाल इन सवालों का जवाब किसी के पास नहीं है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि विशेषज्ञों की टीम बुलाकर इसकी जांच कराई जाए, ताकि इस रहस्यमयी घटना का राज खुल सके।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

साउथ चाइना सी में चीन की बढ़ती ताकत,

Khabar365newsनई दिल्ली। दक्षिण चीन सागर में चीन की सैन्य और रणनीतिक मौजूदगी...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

BJP की चाल में फंसी कांग्रेस या खेल रही बड़ा राजनीतिक दांव

Khabar365newsनई दिल्ली। ‘वंदे मातरम्’ के गायन को लेकर भाजपा और कांग्रेस के...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

कोलंबो टेस्ट में श्रीलंका का पलटवार,

Khabar365newsकोलंबो। भारत और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

CJP की नई टीम का ऐलान, सुधीर सांगवान और सिद्धांत भारद्वाज बने राष्ट्रीय प्रवक्ता

Khabar365newsनई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने मंगलवार को संगठन में बड़ा...