झारखंडब्रेकिंग

झारखंड के लोग 15 दिनों में पी गए रिकॉर्ड तोड़ शराब, लगभग 3.5 केस बियर की हुई बिक्री

Share
Share
Khabar365news

राज्य में शराब पीने के शौकीनों ने इस बार एक ऐसा रिकॉर्ड बना दिया है, जिसकी उम्मीद शायद उत्पाद विभाग ने भी कभी नहीं की थी। दरअसल राज्य में नई उत्पाद नीति लागू होने के बाद सितंबर 2025 के शुरूआती 15 दिनों के भीतर, इतनी शराब की बिक्री हुई, जिसने साल भर के रिकॉर्ड को तोड़ कर रख दिया है। बता दें कि साल के किसी भी महीने में अबतक इतनी अधिक शराब की बिक्री कभी नहीं हुई थी।

शराब दुकानों में ज्यादातर होली और नए साल में सबसे अधिक शराब की बिक्री देखने को मिलती है। लेकिन, उससे भी ज्यादा शराब की बिक्री या उठाव इन 15 दिनों में दर्ज किया गया है। वह भी तब, जब नई उत्पाद नीति के समय मूल्य में परिवर्तन के साथ ही टैक्स स्ट्रक्चर में भी बदलाव किया गया है। इस नई नीति के लागू होने के समय विभाग के सामने सबसे बड़ी चुनौती थी कि सभी खुदरा दुकानों को, खासकर लोकप्रिय ब्रांडों की, पर्याप्त मात्रा में आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। और यह इसी का परिणाम है कि इन 15 दिनों में शराब की बंपर बिक्री हुई है।

बता दें कि नई उत्पाद नीति लागू होने के पूर्व अगस्त माह में 3,09,602 केस बियर की बिक्री हुई थी। एक सितंबर 2025 से नई नीति के लागू होने के बाद 15 सितंबर 2025 तक यानि 15 दिनों में 3,41,245 केस बियर की बिक्री हुई। अर्थात 15 दिन में ही पूरे राज्य में 31643 केस बियर ज्यादा बिकी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  







Related Articles
ActiveJharkhandRamgahRamgarhSportsझारखंडरांची

राज्य स्तरीय अंडर-14 वॉलीबॉल में रामगढ़ का कब्जा

Khabar365newsझारखंड । फाइनल में पूर्वी सिंहभूम को हराकर जीती ट्रॉफी, रोशनी कुमारी...

ActiveBreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

दो बच्चों की मां ने पति के सामने प्रेमी से रचाई शादी,

Khabar365newsबागपत: उत्तर प्रदेश के बागपत से जुड़ा एक मामला चर्चा में आया...

ActiveBusinessindiaJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

गढ़वा में 50 के करीब जंगली हाथियों का झुंड, 24 गांवों में दहशत

Khabar365newsगढ़वा: झारखंड के गढ़वा जिले में जंगली हाथियों के बड़े झुंड की...

ActiveBreakingGIRIDIHJharkhandगिरिडीहझारखंडब्रेकिंगरांची

गिरिडीह में बालू लदे ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Khabar365newsगिरिडीह: झारखंड के गिरिडीह जिले में बालू लदे ट्रैक्टर की टक्कर से...