Pakurझारखंडब्रेकिंग

पाकुड़ में अब शिकायतों का ऑनलाइन समाधान; DC के समक्ष सभी विभागों को मिला ‘ASAL’ प्रशिक्षण

Share
Share
Khabar365news

पाकुड़ उपायुक्त मनीष कुमार द्वारा आयोजित जनता दरबार में प्राप्त शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निष्पादन को ध्यान में रखते हुए आज एक महत्वपूर्ण ऑनलाइन प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिले के सभी विभागों के लिपिक एवं कंप्यूटर ऑपरेटरों को ASAL Portal (आपके साथ, आपके लिए) के तहत ऑनलाइन प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

इस प्रशिक्षण में अपर समाहर्ता, जन शिकायत कोषांग के नोडल अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी (डीआईओ) तथा जन शिकायत कोषांग की टीम उपस्थित रहे। ऐप आधारित इस प्रणाली के माध्यम से विभागीय स्तर पर शिकायतों का त्वरित समन्वय स्थापित किया जा सकेगा। साथ ही लंबित मामलों की ऑनलाइन मॉनिटरिंग एवं समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने में भी यह पोर्टल अत्यंत सहायक सिद्ध होगा।

इस अवसर पर उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि जनता दरबार में प्राप्त प्रत्येक शिकायत हमारे लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। ASAL Portal के माध्यम से शिकायतों का समयबद्ध और पारदर्शी निष्पादन सुनिश्चित किया जाएगा। इस एप से विभागीय समन्वय और मॉनिटरिंग में गति आएगी, जिससे आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान संभव हो सकेगा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031







Related Articles
BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

रामगढ़ पुलिस की नई पहल ‘प्रहरी’ के तहत पतरातू में पुलिस ने किया पैदल मार्च

Khabar365newsपतरातु सुमित कुमार पाठक आम लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत करने...

BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

पतरातू के कोतो में मुखिया निधि सिंह की पहल बिरहोर कॉलोनी में चला सफाई अभियान

Khabar365news पतरातु सुमित कुमार पाठक ग्राम पंचायत कोतो की मुखिया निधि सिंह...

BreakingjamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू का कड़ा रुख

Khabar365newsजमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने जिला विकास समन्वय एवं निगरानी...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड T-20 प्रीमियर लीग: आज लगेगी खिलाड़ियों की बोली

Khabar365newsझारखंड क्रिकेट के सबसे बड़े आयोजनों में शामिल टी-20 प्रीमियर लीग का...