झारखंडबोकारोब्रेकिंग

बोकारो में अवैध शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, पुलिस ने जब्त किया स्प्रिट और पैकिंग का सामान

Share
Share
Khabar365news

बोकारो जिले के पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र के कमलडीह गांव में चल रही एक अवैध शराब फैक्ट्री का पिंड्राजोरा पुलिस ने रविवार को भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस छापामारी के दौरान फैक्ट्री से शराब बनाने में उपयोग होने वाली भारी मात्रा में सामग्री बरामद की है। वहीं इस मामले में छः अभियुक्तों के शामिल होने का खुलासा किया गया है।

चास एसडीपीओ प्रवीण सिंह ने रविवार को जानकारी दी कि इस अवैध कारोबार से छह लोग जुड़े हुए हैं और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। ये सभी अपराधी चास के रहने वाले हैं और इनके खिलाफ विभिन्न थानों में आपराधिक मामले दर्ज हैं। इन अभियुक्तों में डबलू साव (फैक्ट्री संचालक), अंकित सिंह, श्याम कुमार सिंह, अविनाश कुमार सिंह उर्फ बिट्टू, राहुल मंडल, कुश कुमार शामिल है। हालांकि अब तक इनकी गिरफ़्तारी नहीं हो सकी है। 

चास एसडीपीओ प्रवीण सिंह ने बीते रविवार को पिंड्राजोरा थाना में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि पुलिस को कमलडीह गांव के डबलू साव के बंद आवास में अवैध विदेशी शराब बनाए जाने और बेचे जाने की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही एक छापेमारी दल का गठन किया गया। और इसके बाद छापेमारी दल ने दंडाधिकारी जया कुमारी की उपस्थिति में डबलू साव के बंद घर पर धावा बोला और अवैध शराब बनानेवाली सामग्री बरामद कर ली।

पुलिस ने छापेमारी के दौरान अवैध फैक्ट्री से बड़ी मात्रा में शराब बनाने की सामग्री जब्त की है। बरामद सामग्री में विभिन्न कंपनियों के रैपर, खाली बोतलें, बोतलों की सीलिंग के लिए पंचिंग मशीन, खाली पेटियाँ, और स्प्रिट का ड्राम आदि शामिल हैं। वहीं शामिल अपराधियों की गिरफ़्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

राज्यसभा चुनाव पर बोले संजय यादव, RJD एकजुट

Khabar365newsरांची: राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन के अंतिम दिन झारखंड की राजनीति...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

नामांकन से पहले नवीन जायसवाल से मिले नाथवानी

Khabar365newsरांची: राज्यसभा चुनाव को लेकर झारखंड की राजनीति में सरगर्मी लगातार बढ़ती...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगसरायकेला- खरसावां

खराब ट्रेलर से टकराई बाइक, बिजली कर्मी की मौत

Khabar365newsसरायकेला: जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में ड्यूटी से घर लौट...

BreakingJharkhandpatratupatratuझारखंडब्रेकिंग

भ्रष्टाचार और मजदूरों की समस्याओं पर 20 जुलाई को धरना

Khabar365newsपतरातू: नियोजन में कथित अनियमितता, प्रखंड स्तर पर व्याप्त भ्रष्टाचार तथा मजदूरों...