झारखंडब्रेकिंग

नदी में तैरता मिला आदिवासी युवती का शव, दुष्कर्म के बाद हत्या की

Share
Share
Khabar365news

सरिया व बिरनी प्रखण्ड के सीमावर्ती क्षेत्र अन्तर्गत खैराघाट बराकर नदी में रविवार को एक आदिवासी युवती का तैरता हुआ शव पाया गया है। जिसकी पहचान सरिया थाना क्षेत्र के एक गांव की 16 वर्षीय युवती के रूप में हुई है। बता दें कि युवती बराकर नदी स्नान करने गई थी।

स्थानीय लोगों का कहना है कि उस स्थल पर बिरनी प्रखण्ड के भरकट्टा ओपी क्षेत्र अन्तर्गत थौरिया निवासी 45 वर्षीय गुलाम मोइद्दीन पिता अब्दुल गनी मौजूद था। ग्रामीणों का आरोप है कि गुलाम ने उससे दुष्कर्म कर हत्या के बाद साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से उसे नदी में फेंककर मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों की मानें तो युवती के बहुत देर हो जाने के बाद वह घर नही पहुँची तो परिजनों ने आसपास खोजबीन की और जब नदी के पास पहुँचे तो वहां युवती का तैरता हुआ शव पाया गया।

घटना की जानकारी ग्रामीणों को हुई और उन्होंने इसकी सूचना सरिया थाना पुलिस को दी। सूचना पाकर सरिया थाना प्रभारी आलोक कुमार,एसडीपीओ धनन्जय राम अपने दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुँचे । वहीं भरकट्टा ओपी प्रभारी अमन कुमार भी दल-बल के साथ घटनास्थल पहुंचे और ग्रामीणों के सहयोग से शव को निकाला।

वहीं स्थानीय लोगों के शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर सरिया थाना ले जाया गया है। सरिया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर थाना ले गई और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से पूरे क्षेत्र में मातम पसर गया है वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना से पूरे क्षेत्र में काफी आक्रोश है हालांकि पुलिस ने शांति बनाए रखने की अपील की है। और कहा है कि इस पर उचित कारवाई की जाएगी। 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

जयराम-थाना प्रभारी विवाद पर शैलेंद्र महतो का सवाल,

Khabar365newsरांची। जयराम महतो और बरवाअड्डा थाना प्रभारी से जुड़े विवाद को लेकर...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

परीक्षा धांधली केस में विशेष अदालत गठित, हाईकोर्ट के आदेश पर कार्रवाई

Khabar365newsरांची। परीक्षा में कथित धांधली से जुड़े मामले में झारखंड हाईकोर्ट के...

BokaroBreakingJharkhandझारखंडबोकारोब्रेकिंग

बोकारो में खड़े ट्रक से टकराई बाइक, युवक की मौत; 2 गंभीर

Khabar365newsबोकारो। जिले में बारिश और अंधेरे के बीच एक दर्दनाक सड़क हादसा...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

रांची में देर रात पुलिस की सख्ती, जगह-जगह चला चेकिंग अभियान

Khabar365newsरांची। अपराध पर रोकथाम और सड़क सुरक्षा को लेकर रांची पुलिस ने...