BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

टाटा लीज नवीकरण में विस्थापितों के अधिकारों की अनदेखी नहीं हो मूलवासी अधिकार मंच

Share
Share
Khabar365news

झारखंड मूलवासी अधिकार मंच के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य संयोजक हरमोहन महतो के नेतृत्व में पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त (DC) से मुलाकात कर टाटा लीज नवीकरण, विस्थापितों के अधिकार और खतियान से जुड़े विभिन्न मुद्दों को उठाया। प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर विस्थापित परिवारों की समस्याओं के समाधान की मांग की। ज्ञापन के माध्यम से बताया गया कि जमशेदपुर में टाटा कंपनी की स्थापना के दौरान 18 मौजा के हजारों आदिवासी और मूलवासी परिवार विस्थापित हुए थे। इनमें से बड़ी संख्या में परिवार आज भी पुनर्वास, नौकरी, विस्थापित प्रमाण पत्र, जमीन वापसी और अन्य अधिकारों की मांग को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। मंच की ओर से मांग की गई कि विस्थापितों और मूल रैयतों से जुड़े मामलों में वर्ष 1996 के सर्वे खतियान के बजाय 1908 और 1937 के खतियान को आधार माना जाए। 

आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन

प्रतिनिधिमंडल का कहना था कि पुराने खतियानों में मूल रैयतों तथा आदिवासी-मूलवासी समुदायों के अधिकार स्पष्ट रूप से दर्ज हैं। मुख्य संयोजक हरमोहन महतो ने कहा कि टाटा लीज नवीकरण जैसे महत्वपूर्ण मामलों में स्थानीय विस्थापितों और मूलवासियों के अधिकारों तथा सहमति की अनदेखी नहीं की जानी चाहिए। उन्होंने प्रशासन और सरकार से विस्थापित परिवारों के अधिकारों की रक्षा के लिए ठोस पहल करने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने यह भी मांग उठाई कि खतियान और भूमि संबंधी पूर्व में दिए गए आवेदनों की वर्तमान स्थिति सार्वजनिक की जाए तथा लंबित मामलों के निष्पादन के लिए विशेष पहल की जाये। वहीं उपायुक्त ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को सुनते हुए संबंधित मामलों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस दौरान मंच से जुड़े कई सामाजिक कार्यकर्ता और आंदोलनकारी भी मौजूद थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
BreakingJharkhandRanchiझारखंडबोकारोरांची

WBCS अभ्यर्थियों को राहत, रांची-हावड़ा स्पेशल ट्रेन शुरू

Khabar365newsरांची: पश्चिम बंगाल सिविल सेवा (WBCS) परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

SIR समीक्षा में गड़बड़ी उजागर, BDO समेत 4 पर कार्रवाई

Khabar365newsरांची: झारखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की समीक्षा के दौरान अनियमितता...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

झारखंड में वज्रपात का कहर, 8 लोगों की मौत

Khabar365newsरांची: झारखंड में मानसून की दस्तक के साथ आकाशीय बिजली का कहर...

BreakingJamtadaJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

जनसमस्याओं पर गरजे सांसद नलिन सोरेन, अधिकारियों से मांगा जवाब

Khabar365newsजामताड़ा: जामताड़ा में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक...