चाईबासा। झारखंड भाजपा अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) में जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (DMFT) फंड के खर्च को लेकर सवाल उठाए हैं। उन्होंने फंड के उपयोग में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।
बाबूलाल मरांडी ने आरोप लगाया कि DMFT की राशि के उपयोग को लेकर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। उन्होंने कहा कि खनन प्रभावित क्षेत्रों के विकास के लिए निर्धारित इस फंड का उपयोग पूरी पारदर्शिता के साथ होना चाहिए और यदि कहीं अनियमितता हुई है तो उसकी स्वतंत्र जांच कराई जानी चाहिए।
Leave a comment