BreakingGIRIDIHJharkhandगिरिडीहझारखंडब्रेकिंग

मवेशी चोरी करते 2 युवकों को ग्रामीणों ने पकड़कर पीटा, पुलिस ने वाहन समेत किया गिरफ्तार

Share
Share
Khabar365news

गिरिडीह :गिरिडीह जिले के पीरटांड थाना क्षेत्र के हरलाडीह में शुक्रवार की रात ग्रामीणों ने मवेशी चोरी करते हुए दो युवकों को रंगे हाथ पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि दोनों युवक एक चारपहिया वाहन से मवेशी चोरी करने की कोशिश कर रहे थे।

ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को मौके पर ही दबोच लिया और रस्सी से हाथ बांधकर उनकी जमकर धुनाई कर दी। इस दौरान ग्रामीणों ने चोरी में इस्तेमाल किए जा रहे वाहन को भी जब्त कर लिया।

घटना की जानकारी मिलते ही पीरटांड थाना पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ के चंगुल से दोनों आरोपियों को छुड़ाकर थाने ले गई। पुलिस अब दोनों से पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि मवेशी चोरी गिरोह में और कौन-कौन शामिल हैं।

स्थानीय लोगों के अनुसार, हाल के दिनों में क्षेत्र में मवेशी चोरी की कई घटनाएं हो चुकी हैं, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त था। शुक्रवार की रात हुई यह कार्रवाई उसी गुस्से का नतीजा बताया जा रहा है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

जयराम-थाना प्रभारी विवाद पर शैलेंद्र महतो का सवाल,

Khabar365newsरांची। जयराम महतो और बरवाअड्डा थाना प्रभारी से जुड़े विवाद को लेकर...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

परीक्षा धांधली केस में विशेष अदालत गठित, हाईकोर्ट के आदेश पर कार्रवाई

Khabar365newsरांची। परीक्षा में कथित धांधली से जुड़े मामले में झारखंड हाईकोर्ट के...

BokaroBreakingJharkhandझारखंडबोकारोब्रेकिंग

बोकारो में खड़े ट्रक से टकराई बाइक, युवक की मौत; 2 गंभीर

Khabar365newsबोकारो। जिले में बारिश और अंधेरे के बीच एक दर्दनाक सड़क हादसा...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

रांची में देर रात पुलिस की सख्ती, जगह-जगह चला चेकिंग अभियान

Khabar365newsरांची। अपराध पर रोकथाम और सड़क सुरक्षा को लेकर रांची पुलिस ने...