BiharBreakingबिहारब्रेकिंग

खाई से 21 वर्षीय युवक का शव बरामद, हत्या की आशंका

Share
Share
Khabar365news

बिहार: समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर में शनिवार तड़के एक पुल के पास खाई से 21 वर्षीय युवक का शव बरामद किया गया। मृतक की पहचान विभूतिपुर थाना क्षेत्र के महथी दक्षिण मनराय टोल निवासी उमेश प्रसाद राय के पुत्र शिवम कुमार (21) के रूप में हुई है। वह पेशे से ड्राइवर था। मृतक की अपाचे बाइक, एक हथौड़ा, दो रूमाल और कुछ कपड़े घटनास्थल पर झाड़ियों से बरामद किए गए। परिवार को शक है कि युवक के सिर पर हथौड़े से वार करके उसकी हत्या की गई है।

मृतक के पिता उमेश प्रसाद राय ने बताया कि शनिवार सुबह दूध केंद्र से लौटने पर उन्हें सूचना मिली कि उनके बेटे का शव पुल के पास देखा गया है। घटनास्थल पर पहुँचने पर उन्होंने बाइक वहीं पड़ी देखी। बाद में उन्हें पता चला कि शिवम पर हथौड़े से हमला किया गया था। उन्होंने बताया कि परिवार की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। वह शुक्रवार शाम को घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। रात में उसका मोबाइल भी बंद था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को गड्ढे से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। विभूतिपुर थानाध्यक्ष सुनील कुमार झा ने बताया कि युवक का शव मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर भेजी गई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा जा रहा है। परिजनों के लिखित आवेदन के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

हाईकोर्ट की रोक से मधुकम में दखलदिहानी कार्रवाई थमी, परिवारों को बड़ी राहत

Khabar365newsरांची के रातु रोड स्थित मधुकम इलाके में चल रही दखलदिहानी कार्रवाई...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

गुमला के प्रगतिशील किसानों ने ग्रेटर नोएडा में लिया उन्नत बागवानी प्रशिक्षण,

Khabar365newsझारखंड के 82 प्रगतिशील किसान इन दिनों Institute of Horticulture Technology, ग्रेटर...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

रांची एयरपोर्ट विस्तार में अतिक्रमण बाधा, 130 घरों को नोटिस

Khabar365newsबिरसा मुंडा एयरपोर्ट के विस्तारीकरण की राह में अतिक्रमण बड़ी बाधा बन...

BreakingCrimeJharkhandpatratupatratuRamgarh

पतरातु में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Khabar365newsरिपोर्ट- सुमित कुमार पाठक पतरातुपतरातु की पीटीपीएस क्षेत्र में रामा देवी40, पति...