Home jamshedpur माँ की गोद सूनी हुई: जमशेदपुर में हार्ट अटैक से ढाई साल के मासूम की मौत
jamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

माँ की गोद सूनी हुई: जमशेदपुर में हार्ट अटैक से ढाई साल के मासूम की मौत

Share
Share
Khabar365news

जमशेदपुर के सिदगोड़ा 10 नंबर बस्ती स्थित पदमा रोड में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां ढाई वर्ष के मासूम रौनक वीर की अचानक हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना से पूरा परिवार सदमे में है। जिसने भी सुना, विश्वास नहीं कर पाया कि इतनी कम उम्र में किसी बच्चे की मौत दिल के दौरे से हो सकती है।

मासूम रौनक वीर, परविंदर सिंह और निकिता कौर का बेटा था। पिता आईटी कंपनी में मैनेजर हैं, जबकि दादा राजेंद्र सिंह बारीडीह गुरुद्वारा के पूर्व प्रधान रह चुके हैं। परिवार का कहना है कि अभी कुछ महीने पहले ही रौनक की दादी का निधन भी हार्ट अटैक से हुआ था और अब उसी दर्द ने इस घर के आंगन से मुस्कान तक छीन ली।

घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि दोपहर करीब 12 बजे हर रोज की तरह उस दिन भी रौनक ने मां के हाथों से रोटी खाई, फिर अपनी दोनों बहनों 10 साल की जसकिरत और 8 साल की प्रभकिरत के साथ खेल रहा था। कुछ देर बाद खेलते-खेलते वह अचानक कमरे में जाकर पलंग पर लेट गया। मां निकिता कौर उस वक्त घरेलू कामों में व्यस्त थीं। थोड़ी देर बाद जब वह बेटे को खाना खिलाने कमरे में पहुंचीं, तो देखा कि रौनक शांत लेटा है। पहले सोचा कि वह नींद में है। लेकिन जब उठाने की कोशिश की तो उसका शरीर बिल्कुल शांत था। हिलाने-डुलाने पर भी कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई।

घबराकर उन्होंने तुरंत परिवार वालों को बुलाया और पिता परविंदर सिंह को खबर दी, जो उस वक्त ऑफिस में थे। सभी उसे लेकर मर्सी अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने बताया कि बच्चे का हार्ट फेल हो गया है। 


इसपर परिवार को यकीन नहीं हुआ। वे बच्चे को लेकर टीएमएच भागे, लेकिन वहां डॉक्टरों ने मासूम को मृत घोषित कर दिया।जिसके बाद टीनप्लेट अस्पताल के शीतगृह में रौनक का पार्थिव शरीर रखा गया है। आज मासूम का अंतिम संस्कार किया जायेगा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
ActiveJamtadaJharkhand

JTET परीक्षा 1 नवंबर को, जामताड़ा में बनाए गए 20 परीक्षा केंद्र

Khabar365newsउपायुक्त आलोक कुमार के निर्देश पर परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए केंद्रों...

ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

एकल अभियान पतरातु संच में अब ई-शिक्षा टैबलेट के माध्यम से होगी अब बच्चों की पढ़ाई

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु दक्षिण झारखंड सभाग भाग रांची अंचल...

ActiveBreakingCrimeJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

एटीएम मशीन से छेड़छाड़ करने के मामले में चार गिरफ्तार,भेजे गए जेल

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राघवेंद्र शर्मा ने...