Home Bihar AAP ने बजाया चुनावी बिगुल, बिहार विधानसभा के लिए जारी की पहली सूची
BiharBreakingबिहारब्रेकिंग

AAP ने बजाया चुनावी बिगुल, बिहार विधानसभा के लिए जारी की पहली सूची

Share
Share
Khabar365news

बिहार : बिहार विधानसभा चुनाव की घोषणा से पहले AAP ने अपने पार्टी के उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। फ़िलहाल इस सूची में 11 विधानसभा सीटों से प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया गया है। जिसमें दो महिला उम्मीदवार शामिल हैं।

पहली लिस्ट में पटना जिले के दो विधानसभा सीटों को शामिल किया हैं। वहीं फुलवारी शरीफ से अरुण कुमार रजक और बांकीपुर विधानसभा सीट से डॉ। पंकज कुमार को उम्मीदवार बनाया गया है। बेगूसराय से डॉक्टर मीरा सिंह और दरभंगा के कुशेश्वरस्थान विधानसभा से योगी चौपाल प्रत्याशी है। वहीं सारण की तरैया विधानसभा सीट से इस बार अमित कुमार सिंह को मौका मिला है। पूर्णिया के कस्बा विधानसभा से भानु भारतीय, मधुबनी के बेनीपट्टी विधानसभा क्षेत्र से सुभदा यादव, किशनगंज विधानसभा से अशरफ आलम, सीतामढ़ी के परिहार विधानसभा क्षेत्र से अखिलेश नारायण ठाकुर, मोतिहारी के गोविंदगंज से अशोक कुमार सिंह और बक्सर विधानसभा से पूर्व कप्तान धर्मराज सिंह को उम्मीदवार बनाया गया है।
पार्टी से मिली जानकारी के अनुसार इस बार करीब 600 लोगों ने पार्टी से टिकट लेने के लिए अपना बायोडाटा दिया है। जिसमें से अभी तक 11 लोगों के नाम पर मुहर लगी है। 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
ActiveBreakingCrimeJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

एटीएम मशीन से छेड़छाड़ करने के मामले में चार गिरफ्तार,भेजे गए जेल

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राघवेंद्र शर्मा ने...

ActiveBreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

टाटानगर स्टेशन पर 6 किलो गांजा जब्त, कांड्रा का युवक गिरफ्तार

Khabar365newsजमशेदपुर: टाटानगर रेलवे स्टेशन पर गांजा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए...

ActiveBreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

फेसबुक मैसेंजर पर रिश्तेदार बनकर 5.11 लाख की ठगी,

Khabar365newsरांची: राजधानी रांची में साइबर ठगी का एक मामला सामने आया है,...

ActiveBreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

हेमंत सोरेन से जुड़ी याचिका पर 19 नवंबर को अगली सुनवाई

Khabar365newsरांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से जुड़ी याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट...