BreakingDHANBADJharkhandझारखंडब्रेकिंग

परिवार ने खाया जहर, पति, पत्नी और बच्ची की मौत; जांच में जुटी पुलिस

Share
Share
Khabar365news

धनबाद : धनबाद जिले से एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां बीते मंगलवार को पूरे परिवार ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। जिससे उन सबकी मौके पर ही मौत हो गई। मिली जानकारी अनुसार परिवार में पति, पत्नी और एक मासूम बच्ची शामिल है। मामला जिले के जोगता थाना क्षेत्र की सिजुआ 06/10 न्यू कॉलोनी का बताया जा रहा है। परिवार एक सप्ताह पूर्व ही तेतुलमुड़ी दाऊद नगर बस्ती से यहां किराए के मकान में रहने आया था। मृतकों की पहचान 25 वर्षीय दैनिक मजदूर राजा अंसारी, 20 वर्षीय पत्नी अमीना खातून और उनकी एक 2 वर्षीय मासूम बेटी मायरा के रूप में हुई है। 

स्थानीय लोगों के अनुसार शाम के करीब 7:15 बजे  राजा मजदूरी करके घर लौटा था। कुछ ही देर बाद गांव के लोगों ने गली से गुजरने के दौरान दिनों को जमीन पर पड़ा देखा। जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। जहां से पुलिस को एक बर्तन में संदिग्ध घोल मिला है। उसे जांच के लिए पुलिस ने लैब भेज दिया है। वहीं शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मिली जानकारी के मुताबिक राजा के पिता जमाल अंसारी और माता रजिया खातून दाऊद नगर में रहते हैं। राजा के पिता पहले रिक्शा चलाते थे। राजा भी कुछ दिन पहले तक अपने माता-पिता के साथ ही रहता था। लेकिन पारिवारिक कलह के कारण पांच दिन पहले ही वह अपनी पत्नी और बच्ची के साथ आरएन चौहान के घर किराये पर रहने आया था। राजा का ससुराल बोकारो बताया जा रहा है। 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  







Related Articles
Jharkhandpatratu

पतरातू् ट्रक एसोसिएशन ने अंचल अधिकारी को सोपा ज्ञापन

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू ट्रक ओनर एसोसिएशन के सभी...

Jharkhand

बरही प्रखंड के टाउन हॉल में आयोजित बरही

Khabar365newsबरही प्रशिक्षण का संचालन मास्टर ट्रेनर सुरेंद्र कुमार एवं बीरेंद्र कुमार सिंह...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

सरायकेला के जंगल में महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी,

Khabar365newsसरायकेला। सरायकेला जिले के एक जंगल में पेड़ से लटका महिला का...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

तीन साल से लंबित भर्ती प्रक्रिया पर अभ्यर्थियों का विरोध,

Khabar365newsझारखंड में पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (PGT) भर्ती प्रक्रिया तीन वर्ष बाद भी...