BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

घाटशिला उपचुनाव: भाजपा ने चार नाम भेजे, बाबूलाल सोरेन की दावेदारी सबसे मजबूत

Share
Share
Khabar365news

घाटशिला विधानसभा उपचुनाव की घोषणा के साथ ही राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। सभी दलों ने अपने संभावित उम्मीदवारों पर मंथन शुरू कर दिया है। भाजपा ने भी चार संभावित नामों की सूची केंद्रीय नेतृत्व को भेज दी है, जिनमें बाबूलाल सोरेन, लखन मार्डी, सुनीता देवदूत सोरेन और रमेश हांसदा शामिल हैं। इन नामों पर अंतिम निर्णय दिल्ली में होने वाली संसदीय बोर्ड की बैठक में लिया जाएगा। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, बाबूलाल सोरेन का नाम सबसे आगे चल रहा है और उनके नाम की घोषणा मात्र औपचारिकता भर है।

प्रदेश संगठन ने घाटशिला के वरिष्ठ नेताओं से चर्चा के साथ-साथ पंचायत स्तर पर भी सर्वे कराया था, जिसके बाद इन चार नामों को शॉर्टलिस्ट किया गया। गौरतलब है कि बाबूलाल सोरेन पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के बेटे हैं। पिछले चुनाव में भी भाजपा ने उन्हें घाटशिला से उम्मीदवार बनाया था, हालांकि वे 22 हजार वोटों से हार गए थे, जबकि उनके पिता चंपाई सोरेन ने जीत दर्ज की थी। चंपाई और बाबूलाल, दोनों भाजपा में शामिल हुए थे। अन्य नामों की बात करें तो लखन मार्डी ने 2019 में भाजपा के टिकट पर घाटशिला से चुनाव लड़ा था, जबकि सुनीता सोरेन और रमेश हांसदा पार्टी के विभिन्न पदों पर सक्रिय भूमिका निभा चुके हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंग

आम्रपाली परियोजना के टेरर फंडिंग मामला,14 आरोपी दोषी करार

Khabar365news18 अगस्त को सजा के बिंदु पर सुनवाई राँची | सिविल कोर्ट...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

उमेडंडा पंचायत मुखिया का कारनामा

Khabar365newsनियम विरुद्ध पंचायत को प्रदत पानी टैकर का दुरूपयोग, दूसरे पंचायत मेँ...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

हर घर तिरंगा अभियान के तहत वार्ड पार्षद निभा देवी ने घर-घर पहुंचकर किया तिरंगा वितरण

Khabar365newsपाकुड़। राष्ट्रव्यापी “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत नगर परिषद पाकुड़ के...

BokaroBreakingJharkhandझारखंडबोकारोब्रेकिंग

निजी कार्यक्रम में शामिल होने बोकारो पहुंचे मुख्यमंत्री,

Khabar365newsबोकारो। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मंगलवार को एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने...