BreakingGIRIDIHJharkhandगिरिडीहझारखंडब्रेकिंग

गिरिडीह  छठ महापर्व की तैयारियां तेज, नहाय खाय से पहले सभी घाटों की सफाई पूरी करने का मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने दिया निर्देश

Share
Share
Khabar365news

लोक आस्था के महापर्व छठ की तैयारियाँ जिले में शुरू हो चुकी हैं। इसी को लेकर रविवार को नये परिसदन भवन में झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू की अध्यक्षता में एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में अधिकारियों और छठ पूजा समिति के सदस्यों ने भाग लिया बैठक के दौरान मंत्री ने सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि नहाय-खाय से पूर्व सभी छठ घाटों का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया जाए। साथ ही, सफाई, बिजली व्यवस्था, सड़क मरम्मत और पेयजल की समुचित व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि किसी भी स्थिति में नहाय-खाय से पहले सभी घाट तैयार होने चाहिए।

मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि घाटों के आसपास नियमित सफाई की जाए तथा सड़क और नालों की मरम्मत समय पर पूरी की जाए, ताकि छठ व्रतियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। इसके अलावा, उन्होंने सुरक्षा की दृष्टि से सभी घाटों पर पुलिस बल की तैनाती करने का भी निर्देश दिया। बैठक में मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के अलावा एसडीएम श्रीकांत यशवंत विस्पुते, उप नगर आयुक्त प्रशांत लायक, बीडीओ गणेश रजक, एसडीपीओ जीतवाहन उरांव, डीएसपी कौशर अली, नगर थाना प्रभारी ज्ञान रंजन, मुफस्सिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो, पचंबा थाना प्रभारी राजीव कुमार सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी और छठ पूजा समिति के सदस्य उपस्थित थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgarh

पतरातू में भारत रत्न एवं संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर का 135वीं जयंती मनाई गई।

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातु । ग्राम पंचायत कटिया बस्ती...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

ईस्ट सेंट्रल रेलवे एम्पलाइज यूनियन ने बाबा साहब को किया याद

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

बर्थडे पार्टी में ले गई सहेली, फिर फ्लैट में छात्रा से हुआ रेप; रांची की घटना

Khabar365newsरांची के बरियातू थाना क्षेत्र के एक हॉस्टल में रहने वाली छात्रा...