BreakingDelhiJharkhandझारखंडदिल्लीब्रेकिंग

ओलंपिक स्टार नीरज चोपड़ा बने भारतीय सेना के मानद लेफ्टिनेंट कर्नल

Share
Share
Khabar365news

ओलंपिक पदक विजेता भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा को आज बुधवार को भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद रैंक प्रदान की गयी.  रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीओएएस जनरल उपेंद्र द्विवेदी की उपस्थिति में  उन्हें यह सम्मान दिया गया. लेफ्टिनेंट कर्नल (मानद) नीरज चोपड़ा का पिपिंग समारोह दोपहर 12 बजे शुरू हुआ.

 भारत सरकार (जीओआई) के अधिकृत कानूनी दस्तावेज द गजट ऑफ इंडिया के अनुसार उनकी  नियुक्ति 16 अप्रैल से प्रभावी हो गयी है. बता दें कि नीरज चोपड़ा  26 अगस्त, 2016 को नायब सूबेदार के पद पर जूनियर कमीशंड अधिकारी के रूप में भारतीय सेना में शामिल हुए थे.

ठीक इसके दो साल बाद नीरज को एथलेटिक्स में उनके शानदार प्रदर्शन के लिए अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया. 2021 में खेल रत्न पुरस्कार प्रदान किया गया.  टोक्यो 2020 ओलंपिक में उन्होंने स्वर्ण पदक जीता था.  

इस जीत के बाद 27 वर्षीय नीरज चोपड़ा को 2022 में भारतीय सेना के सर्वोच्च शांतिकालीन सम्मान (परम विशिष्ट सेवा पदक) प्रदान किया गया. इसी साल उन्हे सूबेदार मेजर के पद पर पदोन्नत किया गया. साथ ही   नीरज को पद्म श्री   पुरस्कार भी प्रदान किया गया

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgarh

पतरातू में हिंदू सम्मेलन में उमड़ा जनसैलाब।

Khabar365newsरिपोर्ट- सुमित कुमार पाठक पतरातु संघ शताब्दी के पूरे होने के उपलक्ष...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

क्षेत्र में बढ़ते ड्रग्स और नशाखोरी को लेकर विधायक रोशन लाल चौधरी की चिंता

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी ने...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

पतरातू अंचल कार्यालय में सीओ और ग्रामीणों की बैठक , बैठक विफल

Khabar365newsरिपोर्ट- सुमीत कुमार पाठक पतरातु पालु पंचायत अंतर्गत ग्राम किरीगडा के ग्रामीण...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

पीवीयूएनएल में 55वें राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह 2026 का समापन समारोह संपन्न

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पीवीयूएनएल में 11 मार्च 2026 को...