BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

रांची में दिव्यांग युवक की अधजली लाश जंगल में मिली, 30 रुपये लेकर निकला था

Share
Share
Khabar365news

रांची : रांची जिले के बेड़ो थाना क्षेत्र अंतर्गत घाघरा इलाके में मंगलवार सुबह एक युवक का अधजला शव जंगल में बरामद हुआ। मृतक की पहचान सोमरा कुजुर (23 वर्ष), पिता जयु कुजुर, निवासी टिकरा टोली के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार सोमरा दिव्यांग और मानसिक रूप से कमजोर था। मृतक के भाई जलहा कुजुर ने बताया कि दीपावली की रात सोमरा ने पिता से अंडा खाने के लिए 30 रुपए लिए और रात लगभग 9 बजे घर से निकला था, लेकिन इसके बाद वह लौटकर नहीं आया। अगले दिन सुबह लगभग 8 बजे चरका पत्थर के एक ग्रामीण ने मवेशी चराते समय जंगल में एक शव पड़ा देखा और गांव में इसकी सूचना दी।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया। जांच के दौरान डॉग स्क्वायड की टीम टिकरा टोली गांव के एक पक्के कुएं के पास जाकर रुकी, जिससे शक होता है कि हत्या में गांव के ही किसी व्यक्ति का हाथ हो सकता है। शव की हालत देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि युवक की डंडे से पीट-पीटकर हत्या की गई और बाद में पहचान छुपाने की नीयत से शव को जलाने की कोशिश की गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
ActiveJharkhandLohardaga

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर झामुमो का हल्लाबोल, पावरगंज चौक पर फूंका पुतला।

Khabar365newsज्ञानेश कुमार का इस्तीफा नहीं हुआ तो आंदोलन को और धारदार किया...

ActiveJharkhandLohardaga

लोहरदगा कुडू में 21वीं कुडू कप फुटबॉल टूर्नामेंट का हुआ भव्य समापन, टाइगर जयराम महतो रहे मुख्य अतिथि

Khabar365newsलोहरदगा से सद्दाम खान की रिपोर्ट ​कुडू खेल मैदान में आयोजित 21वीं...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

राज्यपाल बोले- छात्र ज्ञान और प्रतिभा का उपयोग बड़े उद्देश्य के लिए करें

Khabar365newsरांची। राज्यपाल ने छात्रों से अपने ज्ञान, प्रतिभा और कौशल का उपयोग...