BiharBreakingJharkhandझारखंडबिहारब्रेकिंग

छठ पर हादसा: झारखंड में 27 और बिहार में 106 की डूबकर मौत, कई लापता

Share
Share
Khabar365news

झारखंड : महापर्व छठ के दौरान झारखंड के विभिन्न जिलों में श्रद्धालुओं पर दुखद हादसे का साया छा गया। बीते दो दिनों में राज्य के सात जिलों में दो व्रती महिलाओं समेत कुल 27 लोगों की डूबने से मौत हो गई। अधिकांश हादसे अर्घ्य देने और स्नान के दौरान डेंजर जोन पार करने के कारण हुए। हजारीबाग जिले के केरेडारी निवासी पम्मी देवी (26) की अर्घ्य स्नान के दौरान हार्ट अटैक से मौत हो गई। वे अपने मायके बेंगवरी आई थीं। वहीं, कोडरमा जिले के चिकलावर गांव में शाम के अर्घ्य के समय व्रती उमेश यादव (40) की कुंडा आहर में डूबने से जान चली गई। रांची में मधुकम तालाब में डूबने से सचिन चौरसिया (21) की मौत हो गई। हजारीबाग और कोडरमा जिलों में दो छठ व्रती समेत कुल नौ लोगों की जान गई।

गिरिडीह जिले में भी कई दर्दनाक घटनाएं हुईं-
पचंबा थाना क्षेत्र के लोपिट्टी लाछो अहरी में आयुष कुमार (12) की मौत।
धनवार थाना क्षेत्र में तीन हादसे- जरीसिंघा के राजेश ठाकुर (28), घोषणडीह के धीरज साव (18) और चितरडीह घाट पर नंदलाल साव (42) की डूबने से मृत्यु।

जमुआ प्रखंड के प्रांचीडीह गांव में अंशु कुमारी (14) की मौत।
भरकट्टा ओपी क्षेत्र के पिपराडीह गांव में दीपक तुरी (7) नदी में डूब गया।
हीरोडीह में दिलीप राय (45) की भी जान चली गई।
कोडरमा के मरचोई गांव में लव कुमार (16), गढ़वा में राहुल (13) और पलामू के हुसैनाबाद में अंकुश पासवान (22), बरहु उर्फ आदर्श चंद्रवंशी (22) और रजनीश (23) की सोन नदी में डूबने से मौत हो गई, जबकि नैतिक चौहान (17) अभी लापता है।
जमशेदपुर में चांडिल के स्वर्णरेखा नदी घाट पर सोमवार की शाम बड़ा हादसा हुआ, जिसमें संजय यादव (45), उनके बेटे प्रतीक यादव (19) और भांजे आर्यन यादव (12) की डूबने से मौत हो गई। तीनों के शव गोताखोरों की मदद से बरामद किए गए।

बिहार में डूबने से 106 की मौत, 10 लापता
बिहार में छठ पर्व के दौरान बड़ा हादसा हुआ है। राज्य के 30 जिलों में कुल 106 लोगों की डूबकर मौत हो गई, जबकि 10 लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं। सबसे ज्यादा मौतें पटना (11), नालंदा (8) और वैशाली (7) जिलों में दर्ज की गईं।इसके अलावा औरंगाबाद (5), गया (4), मधुबनी (5), दरभंगा (4), मोतिहारी (4) और सीतामढ़ी (3) में भी लोगों की जान गई। उत्तर बिहार के कई जिलों में स्थिति गंभीर रही। मीनापुर और मोतीपुर (मुजफ्फरपुर) में एक-एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति अभी तक लापता है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgarh

पतरातू में विश्व हिन्दू परिषद और बजरंगदल की संयुक्त बैठक संपन्न

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु विश्व हिन्दू परिषद व बजरंगदल की...

BreakingGIRIDIHJharkhandगिरिडीहझारखंडब्रेकिंग

गिरिडीह में गहराया पेट्रोल-डीजल संकट, कई पंपों पर तेल खत्म

Khabar365newsगिरिडीह समेत देश के कई हिस्सों में इन दिनों पेट्रोल-डीजल की किल्लत...

BreakingGIRIDIHJharkhandगिरिडीहझारखंडब्रेकिंग

गिरिडीह में मंईयां योजना के नाम पर अवैध वसूली का आरोप

Khabar365newsगिरिडीह जिले के जमुआ प्रखंड स्थित तेलमकरी आंगनबाड़ी केंद्र से एक चौंकाने...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

जामताड़ा DC ने बैंकों के खराब प्रदर्शन पर जताई नाराजगी, 

Khabar365newsजामताड़ा में बैंकों के खराब प्रदर्शन पर उपायुक्त आलोक कुमार ने कड़ा...