BreakingjamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

DSP पर हमला नाकाम, जमशेदपुर में पुलिस और सुजीत सिन्हा गिरोह के बीच मुठभेड़

Share
Share
Khabar365news

जमशेदपुर : जिले के सिदगोड़ा इलाके में सोमवार की देर रात पुलिस और कुख्यात सुजीत सिन्हा-प्रिंस खान गिरोह के अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई. पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गिरोह का एक सक्रिय शूटर गोली लगने से घायल हो गया, जिसे पुलिस ने धर दबोचा. इस दौरान मुठभेड़ का नेतृत्व कर रहे डीएसपी भोला प्रसाद बाल-बाल बच गए.

शराब पीते अपराधियों ने की फायरिंग

जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सुजीत सिन्हा-प्रिंस खान गिरोह के कुछ सदस्य सिदगोड़ा के एक क्वार्टर में छिपे हैं. डीएसपी भोला प्रसाद के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने तत्काल इलाके की घेराबंदी की. 

गिरोह के शूटर क्वार्टर के अंदर बैठकर शराब पी रहे थे. जैसे ही पुलिस टीम ने क्वार्टर की ओर कदम बढ़ाया, अपराधियों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. बताया जा रहा है कि अपराधियों ने पुलिस पर करीब तीन राउंड गोलियां चलाईं. इस गोलीबारी में डीएसपी भोला प्रसाद बाल-बाल बच गए. 

एक शूटर के पैर में लगी गोली

पुलिस ने भी स्थिति की गंभीरता को देखते हुए आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की. पुलिस की जवाबी फायरिंग में गिरोह के एक अपराधी रवि महानंद उर्फ गोपाल के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया. घायल अवस्था में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर इलाज के लिए तत्काल एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया है.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पतरातू में उमड़ा कांग्रेसियों का हुजूम इंटक अध्यक्ष सह बेरमो विधायक अनूप सिंह का भव्य स्वागत

Khabar365newsरिपोर्ट -सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू पीटीपीएस स्थित न्यू मार्केट चौक पर...

HazaribaghJharkhandआस्थाधर्म-कर्म

बजरंगबली मंदिर निर्माण को लेकर किया गया भूमि पूजन

Khabar365newsसंवाददाता बरकट्ठा: प्रखंड क्षेत्र के कोनहारा कला में बजरंगबली मंदिर निर्माण को...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंग

आम्रपाली परियोजना के टेरर फंडिंग मामला,14 आरोपी दोषी करार

Khabar365news18 अगस्त को सजा के बिंदु पर सुनवाई राँची | सिविल कोर्ट...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

उमेडंडा पंचायत मुखिया का कारनामा

Khabar365newsनियम विरुद्ध पंचायत को प्रदत पानी टैकर का दुरूपयोग, दूसरे पंचायत मेँ...