BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

बहरागोड़ा हादसा: यात्री बस ने कुचली महिला, कंटेनर की टक्कर से मचा अफरातफरी

Share
Share
Khabar365news

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड के बरसोल थाना क्षेत्र स्थित NH-49 पर खंडामौदा चौक के पास मंगलवार की सुबह एक भीषण सड़क दुर्घटना में विक्षिप्त महिला की मौत हो गई.

मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह एक यात्री बस, जिसका नंबर JH-05DU-5465 (कुमार राहुल) है, दारिशोल से रांची जा रही थी. तभी खंडामौदा चौक के पास सड़क पर अचानक एक विक्षिप्त महिला आ गई. उसको बचाने के प्रयास में चालक ने बस से नियंत्रण खो बैठा और महिला को रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

वहीं दुर्घटना के बाद, बस के ठीक पीछे चल रहे एक कंटेनर (NL-01L-8852) ने भी अपना संतुलन खो दिया और बस में पीछे से टक्कर मार दी. गनीमत रही कि इस टक्कर में बस में सवार यात्रियों को कुछ नहीं हुआ.

उधर हादसे की सूचना मिलते ही बरसोल थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जमशेदपुर के सदर हॉस्पिटल भेज दिया. पुलिस दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है और इस दर्दनाक हादसे के संबंध में आगे की जांच-पड़ताल में जुट गई है.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
ActiveJharkhandLohardaga

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर झामुमो का हल्लाबोल, पावरगंज चौक पर फूंका पुतला।

Khabar365newsज्ञानेश कुमार का इस्तीफा नहीं हुआ तो आंदोलन को और धारदार किया...

ActiveJharkhandLohardaga

लोहरदगा कुडू में 21वीं कुडू कप फुटबॉल टूर्नामेंट का हुआ भव्य समापन, टाइगर जयराम महतो रहे मुख्य अतिथि

Khabar365newsलोहरदगा से सद्दाम खान की रिपोर्ट ​कुडू खेल मैदान में आयोजित 21वीं...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

राज्यपाल बोले- छात्र ज्ञान और प्रतिभा का उपयोग बड़े उद्देश्य के लिए करें

Khabar365newsरांची। राज्यपाल ने छात्रों से अपने ज्ञान, प्रतिभा और कौशल का उपयोग...