BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

हजारीबाग में दर्दनाक हादसा, एक ही परिवार के चार बच्चियों की तालाब में डूबकर मौत 

Share
Share
Khabar365news

हजारीबाग : हजारीबाग जिले के कटकमसांडी प्रखंड के झरदाग गांव में मंगलवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा घटित हुआ। एक ही परिवार की चार मासूम बच्चियां घर के पास बने तालाब में डूबकर जान गंवा बैठीं। बताया गया कि छठ महापर्व संपन्न होने के बाद सभी बच्चियां तालाब के किनारे खेलने गई थीं। खेलते-खेलते एक बच्ची का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चली गई। उसे बचाने के प्रयास में बाकी तीनों भी पानी में उतर गईं, लेकिन चारों की ही डूबने से मौत हो गई।

ग्रामीणों ने बताया कि बच्चियों के चिल्लाने की आवाज सुनकर जब लोग तालाब की ओर दौड़े, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। चारों को किसी तरह बाहर निकाला गया और आनन-फानन में स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृत बच्चियों की पहचान रिंकी कुमारी, रिया कुमारी, साक्षी कुमारी और पूजा कुमारी के रूप में हुई है। ये सभी सगी बहनें थीं। पूरे गांव में इस हादसे से गहरा शोक व्याप्त है। परिवार के लोग सदमे में हैं और गांव का माहौल पूरी तरह गमगीन है। ग्रामीणों का कहना है कि यह परिवार हर वर्ष छठ पर्व बड़े उल्लास से मनाता था, लेकिन इस बार खुशियां मातम में बदल गईं।

घटना की जानकारी मिलते ही कटकमसांडी थाना प्रभारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी और अंचल अधिकारी अनिल कुमार गुप्ता दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने चारों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए शेख भिखारी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज, हजारीबाग भेज दिया है। अंचल अधिकारी ने बताया कि प्रशासन शोकाकुल परिवार के साथ खड़ा है और आपदा राहत कोष से मुआवजा देने की प्रक्रिया आरंभ कर दी गई है। उन्होंने लोगों से अपील की कि बच्चों को तालाब या गहरे पानी के पास खेलने से रोकें, ताकि भविष्य में ऐसी हृदयविदारक घटनाओं से बचा जा सके। पूरे झरदाग गांव में सन्नाटा पसरा है और हर आंख नम है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  







Related Articles
हजारीबाग

कटकमसांडी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 36 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, दो बाइक जब्त

Khabar365newsकटकमसांडी थाना क्षेत्र में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

हजारीबाग में 36 वार्डों की मतगणना 6 हॉल में शुरू

Khabar365newsझारखंड निकाय चुनाव का मतदान बीते 23 फरवरी को हुआ, जिसका परिणाम...

BreakingdumkaJharkhandझारखंडब्रेकिंग

दुमका में माता-पिता के निधन के बाद तीन मासूम अनाथ

Khabar365newsदुमका जिले के मसलिया प्रखंड स्थित हारोरायडीह पंचायत के मानरायडीह गांव से...

BreakingDHANBADJharkhandझारखंडधनबादब्रेकिंग

धनबाद में निकाय चुनाव की मतगणना के दौरान अभिकर्ताओं ने किया हंगामा,

Khabar365newsधनबाद से मतगणना केंद्र राजकीय पॉलिटेक्निक में मतगणना की शुरुआत से पूर्व...