BreakingJharkhandRamgarhझारखंडब्रेकिंग

रामगढ़ में पुलिस की मनमानी पर गिरी गाज, एसपी ने भुरकुंडा थानेदार को हटाया

Share
Share
Khabar365news

रामगढ़ : रामगढ़ एसपी ने भुरकुंडा थाना प्रभारी निर्भय कुमार को उनके पद से हटा दिया है. उनकी जगह उपेंद्र कुमार को भुरकुंडा थाना का नया प्रभारी बनाया गया है.

यह कार्रवाई दो दिन पहले भुरकुंडा मेन रोड पर सड़क जाम हटाने के दौरान एक आम व्यक्ति के साथ मारपीट करने और उसे गंभीर रूप से घायल करने के मामले में की गई है.

 जानें क्या है पूरा मामला

दरअसल भुरकुंडा मेन रोड पर दो दिन पहले किसी बात को लेकर सड़क जाम हो गई थी. जाम हटाने के लिए थाना प्रभारी निर्भय कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे थे.

इसी दौरान, कथित तौर पर उन्होंने एक व्यक्ति के साथ हाथापाई की और उसे बुरी तरह से पीटा, जिससे वह व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना का पूरा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. वायरल वीडियो में पुलिसकर्मी, विशेष रूप से थाना प्रभारी, द्वारा की गई अमानवीय कार्रवाई स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही थी.

वायरल वीडियो पर संज्ञान में लेते हुए रामगढ़ एसपी ने तत्काल जांच के आदेश दिए. जांच में थाना प्रभारी निर्भय कुमार दोषी पाए गए, जिसके बाद एसपी ने उन्हें उनके पद से हटाने का फैसला लिया.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  







Related Articles
HazaribaghJharkhand

हजारीबाग में आर्ट ऑफ लिविंग का चार दिवसीय एडवांस लेवल ध्यान शिविर सम्पन्न, 50 से अधिक प्रतिभागियों ने लिया लाभ

Khabar365newsहजारीबाग। आर्ट ऑफ लिविंग हजारीबाग चैप्टर के तत्वावधान में चार दिवसीय एडवांस...

BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) पतरातु ने वर्ष प्रतिपदा उत्सव मनाया

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) पतरातु ने...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

सरयू राय झारखंड भू विरासत (जीवाश्म) विधेयक 2026 के विस में पुरःस्थापित न होने से निराश

Khabar365newsजमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने झारखंड विधानसभा में उनके गैर...