BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

देवेंद्र नाथ महतो बोले 25 साल में जनता ठगी गई, अब बदलाव तय

Share
Share
Khabar365news

घाटशिला उपचुनाव झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) पार्टी के अस्तित्व की अग्निपरीक्षा बन गया है। इस उपचुनाव में पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष एवं डुमरी विधायक जयराम महतो और केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेंद्रनाथ महतो दोनों ने पूरी ताकत झोंक दी है। दोनों नेता घाटशिला में डेरा डाले हुए हैं और विधानसभा क्षेत्र के चारों प्रखंडों में प्रभारी, सह-प्रभारी, पर्यवेक्षक एवं स्टार प्रचारकों की टीम गठित कर डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं। सुबह से देर रात तक विभिन्न गांवों में जनसंपर्क अभियान तूफानी रफ्तार से जारी है। कार्यकर्ता मतदाताओं से जेएलकेएम प्रत्याशी रामदास मुर्मू के पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे हैं। आज देवेंद्रनाथ महतो ने सीदेसल, चितरो, रूवासल, डोभा, सोनाखून, मौदासोली, अमयनगर, बूढ़ाघाघ सहित कई अन्य गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाते हुए नुक्कड़ सभाओं को संबोधित किया।

मौके पर उन्होंने कहा कि 25 साल के झारखंड में भाजपा गठबंधन और झामुमो गठबंधन दोनों को सत्ता चलाने का मौका मिला, लेकिन दोनों ही दलों ने झारखंड की जनता को धोखा दिया। स्थानीय नीति और नियोजन नीति अब तक लागू नहीं हुई है, जेपीएससी और जेएससी जैसी संस्थाओं में परीक्षा कैलेंडर नहीं बन पाता, वहीं खनिज संपदा का अवैध दोहन जारी है। इसके लिए भाजपा और झामुमो दोनों समान रूप से जिम्मेदार हैं। उन्होंने कहा कि दोनों दलों की लूट नीति के कारण झारखंड के पढ़े-लिखे बेरोजगार युवा पलायन के लिए मजबूर हैं। अब झारखंडी आदिवासी-मूलवासी जनता जागरूक हो चुकी है और घाटशिला उपचुनाव में भाजपा-झामुमो गठबंधन को नकार चुकी है। घाटशिला से ही इन दोनों पार्टियों के पतन की शुरुआत होगी।

घाटशिला उपचुनाव के प्रचार-प्रसार अभियान में मुख्य रूप से “टाइगर” जयराम महतो, देवेंद्रनाथ महतो, मोतीलाल महतो, प्रेम मार्डी, सूरज सिंह, विजय सिंह, विजय साहू, दमयंती मुंडा, पूजा कुमारी, दीपक रवानी, राजदेश रतन, बेबी संजय कुमार, महेंद्र मंडल, बिहारी महतो, तरुण, गोपेश, नवीन सहित सैकड़ों नेता जुटे हुए हैं।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

अब ऑफलाइन भी बनेंगे जाति-आय और आवास प्रमाणपत्र

Khabar365newsरांची। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद झारखंड में जाति, आय और आवास...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

JSSC-CGL केस में CID की बड़ी कार्रवाई,

Khabar365newsरांची। JSSC-CGL परीक्षा में कथित पेपर लीक और धांधली के मामले में...

BreakingdeogharJharkhandझारखंडब्रेकिंग

सावन पूर्णिमा पर बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचे मनोज तिवारी और निशिकांत दुबे

Khabar365newsदेवघर। सावन पूर्णिमा के अवसर पर भाजपा सांसद मनोज तिवारी और निशिकांत...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगलोहरदगा

लोहरदगा में अपराधियों का तांडव,

Khabar365newsलोहरदगा। जिले में देर रात बेखौफ अपराधियों ने एक कंस्ट्रक्शन साइट को...